
Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दरअसल, यहां अमलाई के पास रीवा-शहडोल मार्ग रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पिकअप और ट्रक की आपस में भिडंत हो गई। जिसमें दो की मौके पर मौत हो गई, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
शव को निकाला गया बाहर
मामला रीवा-शहडोल मार्ग रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत पिकअप व ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसकी सूचना पाते ही पिपराव और बाणसागर पुलिस ने दोनों के शव को बाहर निकाला और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए दोनों लाशों को जिला अस्पताल में भेजवाया गया। फिलहाल, मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।
पिपराव पुलिस ने दी ये जानकारी
वहीं, पिपराव पुलिस ने बताया कि ट्रक नंबर एमपी 18 h 48 34 शहडोल से सीधी से रीवा की ओर जा रहा था। इस दौरान पिकअप वाहन एमपी 18 जीए 5763 की आमने-सामने टक्कर हाे गई। जिसमें पिकअप वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मामले की जांच जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

