सीधी में पुलिस पर पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, पूर्व मंत्री के ट्वीट के बाद हुई कार्रवाई, SP ने दिए जांच के आदेश

पुलिस की प्रताड़ना के बाद उन्होंने ना तो पीड़ित का MLC करवाया और ना ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए, बल्कि उन्हें उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पन्ना-तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Sidhi News : मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक व्यक्ति ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद यह घटना राजनीतिक रूप ले चुका है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है। वहीं, एसपी से मामले की शिकायत के बाद सब इंस्पेक्टर को लाइन अटैच कर दिया गया है, जिसे लेकर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने सोशल मीडिया हैंडल X पर ट्वीट भी किया था। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला…

कोदौरा गांव का मामला

दरअसल, मामला आमलिया थाना क्षेत्र में कोदौरा गांव का है। जब पीड़ित कन्हैयालाल वर्मा ने एसपी डॉक्टर रविंद्र वर्मा को शिकायत दर्ज करवाई थी। इस दौरान उसने बताया कि 20 अगस्त को अमिलिया पुलिस उसके पहुंची और कहा कि शंखलाम ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसलिए उसे पुलिस के साथ थाने जाना पड़ेगा। पीड़ित का आरोप है कि थाने में ले जाकर सब इंस्पेक्टर ऋषि द्विवेदी और उनके अन्य साथी पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है। इससे वह बुरी तरह घायल भी हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की प्रताड़ना के बाद उन्होंने ना तो पीड़ित का MLC करवाया और ना ही उपचार के लिए अस्पताल ले गए, बल्कि उन्हें उनके परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

SP ने दिए जांच के आदेश

सीधी एसपी डॉक्टर रविंद्र शर्मा का इस मामले को लेकर कहना है कि पीड़ित ने आवेदन देकर पुलिसकर्मियों पर जो भी आरोप लगाए हैं। इसकी गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल, फरयादी द्वारा लगाए गए आरोपों की छानबीन जारी है। आगे मामले में जैसे ही कोई जानकारी स्पष्ट होती है, फौरन कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर मामले की जानकारी लगते ही पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने ट्वीट पर मुख्यमंत्री से उचित और न्याय पूर्ण कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रदेशभर में गरीब आदिवासी असुरक्षित है, क्योंकि पुलिस का शर्मनाक चेहरा एक बार फिर सामने आया है। घटना को लाइन अटैच कर देना न्याय नहीं है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews