दीपक सिंह की शहादत पर विंध्य की माटी को गर्व है: अजय सिंह

दीपक सिंह की शहादत पर विंध्य की माटी को गर्व है: अजय सिंह

सीधी| पंकज सिंह| भारत चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प में विन्ध्य की माटी के वीर सपूत दीपक सिंह के शहीद होने पर विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भइया ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये कहा है कि दीपक सिंह की शहादत पर विंध्य की माटी गौरवांवित है|

अजय सिंह ने कहा कि शहीद दीपक सिंह की शहादत बेकार नही जाएगी और हमारी बहादुर सेना चीन की इस कायराना हरकत का मुंह तोड़ जबाब देगी | उन्होंने चीन के हमले में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 अन्य सैनिकों की शहादत को देश के लिये बड़ी कुर्बानी बताते हुये कहा कि इस घटना से हर भारतवासी आहत और गुस्से में है|

अजय सिंह ने रीवा जिले के फरेदा ग्राम निवासी शहीद दीपक सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है | श्री सिंह ने कर्नल संतोष बाबू एवं अन्य 20 सैनिकों की शाहदत पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वीर सैनिकों की शहादत ने हर किसी को विचलित कर दिया है| दुख की इस घड़ी में हम सब शोक संतप्त परिवार के साथ हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews