
Sidhi News : मध्यप्रदेश के सीधी जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
रामपुर के नैकिन थाना का मामला
दरअसल, मामला रामपुर के नैकिन थाना का है, जहां ग्राम करियाझर का रहने वाला राजेश साकेत अपने ससुराल ग्राम झाला आया था। बता दें कि कुछ दिन बाद उसके साले की शादी होने वाली थी। इसी बीच वो रामपुर नैकिन बाजार गया लेकिन वहां से लौट कर वापस नहीं आया। वहीं, काफी देर खोजबीन नहीं करने के बाद भी जब वह नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, मृतक के पिता गंगू साकेत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरा बेटा अपने ससुराल ग्राम झाला में था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का एक्सीडेंट हो गया है लेकिन परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

