सिंगरौली: तालाब में डूबने से 3 बहनों की मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान

सिंगरौली

सिंगरौली, राघवेन्द्र गहरवार।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली जिले (Singrauli district) में आज शनिवार दोपहर को बड़ा हादसा हो गया। यहां सगी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि यह हादसा एक दूसरे तो बचाने के चक्कर में हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस (Singrauli Police) मौके पर पहुंची और तीनों बहनों के शवों को पीएम करवा कर परिजनों को सौंप दिए।घटना के बाद घर और गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़े.. सुनहरा मौका: गणित के दीजिए 30 सवालों के जवाब और जीते 1.5 लाख, ऐसे करें एप्लाई

दरअसल, पूरा मामला सिंगरौली के बैढ़न कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव का है। आज सुबह अशोक गुर्जर की तीन बेटियां आंचल गुर्जर (12), अर्पिता गुर्जर (10) अंकिता गुर्जर (8)  नहाने के लिए पास ही के तालाब पर गई थी, जहां एक का पैर फिसला तो उसको बचाने के चक्कर में तीनों तालाब में गिर गई और उनकी डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़े.. पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने जताया दुख

घटना का खुलासा तब हुआ जब तीनों बेटियां काफी देर तक घर नहीं पहुंची और परिजन तलाश करते तालाब जा पहुंचे तो देखा कि तीनों के शव तैर रहे थे। यह देख उनके होश उड़ गए और उन्होंने आनन फानन में गांव वालों को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को भी खबर की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों बहनों के शव निकाल कर पीएम के लिए भेजे और फिर दोपहर बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews