नाबालिग लड़के ने बालिक लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटों में किया गिरफ्तार

नाबालिग लड़के ने बालिक लड़की से किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटों में किया गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंर्तगत एक लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है जिसमे माड़ा पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अपने आलाधिकारियों के दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है

आपको बता दे कि माड़ा थाना में पीड़िता रानी पाल (परिवर्तित नाम) उम्र 18 वर्ष निवासी करामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की उसके पड़ोस में रहने वाला शरीक खान (परिवर्तित नाम) उम्र 17 वर्ष निवासी करामी ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर लगातार बलात्कार करता रहा लेकिन जब रानी पाल ने शरीक खान को शादी करने के लिए कहा तो लड़के ने मना कर दिया और कहा कि वो शादी शुदा है वो उससे शादी नही कर सकता और साथ मे लड़के ने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर यह बात तुम किसी को बताई तो मैं तुम्हे काटकर फेक दूँगा जिससे लड़की काफी डर गई और उसने ये बात अपने घर वालो को बताया जिसके बाद लड़की का पिता लड़की को थाने में लेकर आता है और लड़की से रिपोर्ट दर्ज करवाता है।लड़की के रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में माड़ा थाना के युवा तेज तर्राट थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय को बड़ी सफलता मिली जब बलात्कार के आरोपी को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया

आरोपी शरीक खान भागने के फिराक में था लेकिन लड़की के रिपोर्ट पर माड़ा थाना प्रभारी ने गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर जांबाज उप निरीक्षक राकेश कुमार राजपूत के देखरेख में कार्यवाही करते हुए बलात्कार के आरोपी शरीक खान को भागने से पहले महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर अपराध क्र 335/20 धारा 376,506 ताहि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर बाल अपचारी को बाल सम्प्रेषण गृह रीवा भेज दिया गया

उक्त कार्यवाही में माड़ा थाना प्रभारी डीएसपी चंद्रशेखर पांडेय,उपनिरीक्षक राकेश कुमार राजपूत,उपनिरीक्षक प्रियंका मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक राजेश सिंह परिहार,प्रधान आरक्षक रमेश प्रसाद,आरक्षक भरतलाल मीणा,योगेंद्र पांडेय,महिला आरक्षक मांगी सोलंकी की भूमिका सराहनीय रही

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews