आम आदमी पार्टी ने घोषित की एक और सीट, प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा

MP Election 2023

MP Election 2023: आम आदमी पार्टी मप्र में खुद की विकल्प के रूप में स्थापित करने के लिए सभी 230 विधानसभा सीटों पर इस बार चुनाव लड़ रही है, पार्टी लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही है, आज पार्टी ने एक नाम और घोषित किया है, ये नाम है प्रदेश अध्यक्ष एवं सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल का जिन्हें पार्टी ने सिंगरौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 80 सिंगरौली से आम आदमी पार्टी ने पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष व सिंगरौली नगर पालिक निगम की महापौर रानी अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने आज इसकी घोषणा की, रानी अग्रवाल का मुकाबला कांग्रेस की प्रत्याशी पूर्व महापौर रेनू शाह और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामनिवास शाह से होगा, भाजपा ने वर्तमान विधायक राम लल्लू वैश्य का टिकट काटकर राम निवास पर  भरोसा जताया है।

रानी अग्रवाल ने महापौर चुनाव में दी थी भाजपा को शिकस्त 

आपको बता दें कि 2022 नगर पालिक निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी रानी अग्रवाल ने भाजपा के पूर्व नगर पालिक निगम के अध्यक्ष रहे चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा को 9352 मतों से मात देते हुए जीत दर्ज की थी। रानी को कुल 34585 मत मिले, जबकि भाजपा के चंद्रप्रताप विश्‍वकर्मा को 25233 मिले थे, कांग्रेस प्रत्‍याशी अरविन्द सिंह चन्देल को 25031 मत मिले थे वो तीसरे स्थान पर थे।

दिल्ली मॉडल पर लड़ा था महापौर का चुनाव, केजरीवाल के आने की उम्मीद 

नगर पालिक निगम सिंगरौली का चुनाव आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल दिल्ली मॉडल पर लड़ी थी आप पार्टी के संस्थापक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक दिवसीय दौरे पर सिंगरौली में आप प्रत्याशी के लिए रोड  शो करके आशीर्वाद मांगा था और नगर पालिक निगम सिंगरौली के चुनाव में भाजपा के गढ़ में आप ने इंट्री करते हुए महापौर का चुनाव जीत लिया था। इस बार भी आप यहाँ से विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने की तैयारी में है , उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल की सभा होगी ।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews