24 घंटे में 24 शराब तस्करों पर कार्रवाई , 220 लीटर अवैध शराब जब्त

24 घंटे में 24 शराब तस्करों पर कार्रवाई , 220 लीटर अवैध शराब जब्त

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह (SP Virendra singh)के निर्देश पर संपूर्ण जिले में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के सतत निगरानी में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में दबिश दी गई। जिसमें थाना क्षेत्र के अलग-अलग ग्रामों में 24 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।  पुलिस ने  इस दबिश में 220 लीटर से अधिक हाथभट्टी महुआ शराब जब्त की।

मोरवा निरीक्षक द्वारा उपनिरीक्षक सरनाम सिंह, खेलन सिंह करिहार व  विनय शुक्ला के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर थाना क्षेत्र के ग्राम मढौली, पंजरेह, चटका, अजगुड, खनहना, दुल्लापाथर सहित विभिन्न ग्रामों में अभी तक 20 से अधिक विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। साथ ही प्रत्येक गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाकर लोगों को शराब के दुष्परिणाम के बारे में भी बताया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई  में महुआ, लहान एवं देसी शराब बनाने के समान को भी जब्त  किया गया, जिसे नष्ट करने की कार्यवाही जारी है।

पकड़े गए शराब विक्रेता अजय कुमार, लल्ली देवी, करण कोल, धनवती साकेत, शांति खैरवार, रामअवतार, सुग्गी देवी, फूलमती सिंह, दयाराम बैगा, अरविंद, सुनीता सिंह, संतोष सिंह, अइतवारी कोल, रामजी भारती, बुटनी भुइया, छोटेलाल खैरवार, विजयलावती देवी, बाबूराम कोल, रामभवन भारती, रामलाल अगरिया आदि लोगों पर कार्यवाही की है। पुलिस के अनुसार जिनके विरुद्ध पूर्व में 2 से अधिक मामले दर्ज हैं उनके विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही भी की जा रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews