शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद,आये दिन हो रहे अपराध,बच्चियो के साथ हो रहा रेप – अजय सिंह “राहुल”

शिवराज सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद,आये दिन हो रहे अपराध,बच्चियो के साथ हो रहा रेप – अजय सिंह “राहुल”

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार

प्रदेश शासन के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैया( former opposition leader Ajay Singh urf Rahul bhaiya) ने भाजपा( Bhartiye Janta Party) के शिवराज सरकार(Shivraj government) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि शिवराज सरकार(Shivraj Government) में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ।

आए दिन प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं, कहीं लूटमार, लड़ाई-झगड़े, बलात्कार, मडर आदि अपराधो में बढ़ोत्तरी हो रही है और भाजपा की शिवराज सरकार अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है।

एक तरफ भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान( CM Shivraj Singh Chouhan) कहते हैं कि मध्यप्रदेश की बच्चियां हमारी भांजी है, दूसरी तरफ उन्ही भांजियों के साथ प्रदेश में आए दिन बलात्कार जैसा घिनौना कृत्य हो रहा है,जो मध्यप्रदेश को सर्मसार कर देने वाली घटना है।

कहीं ना कहीं मामा के करनी और कथनी में फर्क दिख रहा है, क्योकि मध्यप्रदेश के सिंगरौली में दो बच्चियो के साथ बलात्कार हो जाता है उसमें से एक मासूम बच्ची को रेप के बाद मर्डर कर दिया जाता है, लेकिन प्रदेश के शिवराज मामा का एक भी बयान इस घटना पर सामने नही आता है।

वही भाजपा( BJP) के जन प्रतिनिधि जो आये दिन सिंगरौली में डेरा जमाकर बैठे हुए है, उनका भी बयान सामने नही आता और न तो पीड़ित परिवार के प्रति उनकी संवेदना सामने आती है। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार का हाल तक भाजपा सरकार के नेता जानने की कोशिश नही  करते हैं।

अजय सिंह राहुल ने आगे कहा कि शिवराज सरकार में अपराधियों को खुला संरक्षण मिला है, जिसके कारण आए दिन अपराध बढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जब कोई फरियादी थाने में अपना फरियाद लेकर पहुंचता है तो इस भाजपा सरकार में फरियादी के साथ यैसा बर्ताव और पूछताछ किया जाता है मानो जैसे वही अपराधी हो। इतना ही नही फरियादियों की रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार में इतना ही नहीं शिवराज सरकार में भ्रष्टाचार अफसरशाही सबसे ज्यादा हावी है, जिसके कारण जनता को न्याय नहीं मिल पाता है।

अजय सिंह राहुल भैया ने सिंगरौली जिले में रेप कर पीड़िता की हत्या पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि अपराधियों को उनके किये की सजा मिल सके

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews