अजय सिंह का तंज- कहाँ है अमेरिका से अच्छी MP की सड़कें कहने वाले शिवराज

अजय सिंह का तंज- कहाँ है अमेरिका से अच्छी MP की सड़कें कहने वाले शिवराज

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

एक बार फिर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोलते हुये कहा है कि मध्यप्रदेश की सड़कों का खस्ता हालत हो गई है सड़को पर चलने में लोगो का बुरा हाल है वही फोर लाइन सड़को की हालत और भी खराब है जिसको लेकर अजय सिंह राहुल ने कहा है की मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी कहने वाले प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान सड़क की खस्ता हालत पर आज क्यो खामोश है।क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता को दिखायेंगे की कहा पर मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी है हमेशा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता के साथ झूठ बोलकर छलावा करने का काम किया है

यैसा कोई दिन प्रदेश में नही बीतता होगा जहां खराब सड़को के कारण लगभग 100 से ज्यादा लोगो की मौत रोजाना न होती हो आगे श्री सिंह ने कहा कि ज्यादादूर की क्या बात करे सीधी सिंगरौली NH 39 फोर लाइन की सड़क ही देख लिया जाए अपने आप ही पता चला जायेगा कि अमेरिका से अच्छी मध्यप्रदेश की सड़कों का क्या हाल है जिसमे चलने में भी डर लगता है फोर लाइन की हालत यैसी है कि आये दिन इस पर दुर्घटना होती रहती है।सालो से कछुए से भी धीमी चल रही NH 39 के अलावा भी मध्यप्रदेश के बहुत से यैसे जिले है जहाँ की सड़को का हाल बहुत ही दयनीय है जबकि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार है इसके बावजूद सड़को की हालत दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।आगे अजय सिंह ने कहा कि सत्ता के लालची भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर विधायक की खरीद-फरोख्त में मस्त हैं उन्हें जनता के सुख-दुख से कोई लेना देना नहीं है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews