कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, पांच आदतन अपराधियों को छह महीने के लिए किया जिला बदर

कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, पांच आदतन अपराधियों को छह महीने के लिए किया जिला बदर

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार| ​सिंगरौली (Singrauli) जिले में कानून और शांति व्यवस्था बनायें रखने के लिए आदतन अपराधियों तथा असमाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजीव रंजन मीणा (Collector Rajeev Ranjan) ने आदतन अपराधी राम नरेश उर्फ मुन्ना जयसवाल पिता गोलर जयसवाल उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बड़कुड़ थाना चितरंगी, राम कुमार केवट पिता मख्खन केवट निवासी ग्राम करकोसा थाना बैढ़न, पवन कुमार जयसवाल पिता श्याम लाल जयसवाल निवासी ग्राम झारा थाना सरई, अखिलेश ठाकुर पिता बीरेन्द ठाकुर निवासी ग्राम दुद्धिचुआ थाना विन्ध्यनगर, इंन्द्रजीत बसोर पिता स्व. रामदास बसोर निवासी ग्राम जैतपुर थाना विन्ध्यनगर को छः माह की कालावधि के लिए जिला बदर के आदेश दिये है।

उपरोक्त अपराधियो को सिंगरौली सहित सीधी एवं रीवा जिले कि राजस्व सीमाओं से छह माह के लिए बाहर रहने के आदेश दियें गयें है। यह आदेश मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के प्रावधानों के तहत दिये गये है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह द्वारा दिये गये प्रतिवेदन मे उल्लेख किया गया है कि अनावेदको की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने एवं अवैध शराब के व्यवसाय को नियंत्रित करने के दृष्टि से मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की प्रावधानो के तहत जिला बदर की कार्यवाही किया जाना उचित होगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये प्रतिवेदन को दृष्टिगत रखते हुये अनावेदको के आपराधिक गतिविधियो मे अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा यह आदेश पारित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews