Hindi News

सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा, अगले साल शुरू होगा सिंगरौली का मेडिकल कॉलेज, 503 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

Written by:Atul Saxena
Published:
मुख्यमंत्री ने कहा आज मैंने मेधावी बच्चों की लेपटॉप की रासी दी है, उनकी मेहनत में शिक्षकों का भी योगदान है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए, वही 'गुरु' होता है उन्होंने कहा सांदीपनि विद्यालय में बच्चों को न केवल उत्कृष्ट शिक्षा मिलेगी, बल्कि जीवन मूल्यों और संस्कारों की भी समुचित शिक्षा दी जाएगी।
सीएम डॉ मोहन यादव की घोषणा, अगले साल शुरू होगा सिंगरौली का मेडिकल कॉलेज, 503 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन डॉ मोहन यादव आज सिंगरौली के सरई पहुंचे यहाँ वे ‘सशक्त नारी एवं आदिवासी गौरव सम्मेलन’ में शमिल हुए और 503 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल से  आपके जिले का मेडिकल कॉलेज शुरू हो जायेंगे अब यहाँ से डॉक्टर निकलना शुरू हो जायेंगे।

सीएम ने सिंगरौली जिले के लिए 503 करोड़ 9 लाख 19 हजार रुपए के 54 विकास कार्यों का रिमोट का बटन दबाकर भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 104 करोड़ से अधिक की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और 398 करोड़ से अधिक की लागत के 34 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। सीएम के साथ प्रभारी मंत्री संपतिया उइके, मंत्री राधा सिंह, सांसद राजेश मिश्रा समेत विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल दीपावली के बाद से लाड़ली बहनों को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा। इस बार लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। सभी विधायक और सांसद रक्षाबंधन पर त्योहार मनाएंगे।

सीएम ने जिले के लिए की बड़ी घोषणाएं

सरई में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई घोषणाएं कीं जिसका उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल से आपके जिले से डॉक्टर बनना शुरू हो जायेंगे , जिले का मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जायेगा।  सीएम ने माड़ा अस्पताल को पीएससी से सीएससी बनाये जाने की घोषणा की तथा सरई में अलग से उपखंड कार्यालय बनाये जाने की घोषणा की। जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुये बरगवां, परसोना, माड़ा तक कुल 52 किलोमीटर की फोरलेन सड़क बनाने की भी घोषणा की। इसके साथ ही सीएम ने सरई में 100 बेड का अस्पताल बनाये जाने की भी घोषणा की।

गुरुपूर्णिमा पर विकास कार्यों का भूमिपूजन होगा

डॉ यादव  ने कहा कि 10 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के दिन प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों में बच्चों के काम आने वाली सभी जगह निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। घर से 4 किलोमीटर दूर से ज्यादा वाले बच्चों को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जाएगी। उन्हें गणवेश, किताबें भी दी जाएंगी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के समय प्रति व्यक्ति आय 11 हजार रुपए थी। अब प्रति व्यक्ति आय एक लाख 52 हजार रुपए हो गई है।

पाकिस्तान चौकड़ी भूल गया

भारतीय सेनाओं के शौर्य की बात करते हुए सीएम ने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से आतंकियों ने घटना को अंजाम दिया और भारत ने पाकिस्तान को मारा, तो चौकड़ी भूल गया पाकिस्तान। ऐसी मार मारी कि पाकिस्तान याद रखेगा। दुर्भाग्य के साथ कहना पड़ेगा कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष को डूब मरना चाहिए। नादान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नरेंद्र सरेंडर हो गए। देश की सेना किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए सक्षम है। कांग्रेस की सरकार में सिर काटकर दुश्मन ले जाते थे। उससे फुटबॉल की तरह खेलते थे। सेना कहती थी फिर भी कांग्रेस सरकार डरकर बैठ जाती थी।

 

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews