सीएम शिवराज ने सिंगरौली में मोरवा व बैढ़न में किया रोड़ शो व सभा, कांग्रेस,आप पर साधा निशाना

सीएम शिवराज ने सिंगरौली में मोरवा व बैढ़न में किया रोड़ शो व सभा, कांग्रेस,आप पर साधा निशाना

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj) आज सिंगरौली जिले के मोरवा व बैढ़न में रोड शो करके दोनो जगह सभाएं की। जहां अपने उद्बोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस और आप सदैव तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं।जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की,तो इन्होंने समर्थन नहीं किया, सवाल किया। तुष्टिकरण की नीति के कारण ही आतंकवाद बढ़ता है। मध्यप्रदेश की धरती पर किसी आतंकी, गुंडे और बदमाश के लिए कोई जगह नहीं है।

यह भी पढ़े…Acidity से छुटकारा पाने के लिए करें ये योगासन (Yoga Pose)

कांग्रेस कभी सिंगरौली को जिला भी नहीं बना पाई। सिंगरौली को जिला भाजपा ने बनाया और अब रेल लाइन बिछाई जा रही है। विकास ही हमारा ध्येय है। इस सभा में मेरी बहन ने भी बड़ी संख्या में आई हैं। मेरी बहनों, मेरी कामना है कि तुम्हारी आमदनी कम से कम ₹10000 महीना हो, हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। मेरे नौजवान बेटे-बेटियों तेजी से सिंगरौली में उद्योग आ रहे हैं। उद्योग आयें, मैं उनका स्वागत करता हूं, लेकिन तुम भी अपना काम धंधा प्रारंभ करो, इसके लिए मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 50 लाख रुपये तक लोन दिया जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”726468047″]

यह भी पढ़े…लूट के आरोपी को पकड़ने गए टीआई पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला

मध्यप्रदेश में मैं एक सामाजिक क्रांति करने वाला हूं। मध्यप्रदेश की धरती पर कोई गरीब बिना जमीन के नहीं रहेगा। जो जहां है, उसको वहीं रहने की जमीन का पट्टा देकर जमीन का मालिक बनाया जाएगा। गरीब परिवार के बच्चे पढ़ाई से दूर क्यों रहें? उनमें प्रतिभा है तो बड़े अवसर क्यों न मिले? उच्च शिक्षा के मौके क्यों न मिले? हमारी भाजपा सरकार गरीब परिवार के बच्चों की उच्च शिक्षा तक की फीस भर रही है। कमलनाथ जी नौजवान बेटे-बेटियों, बहनों, किसानों सबको झूठे वादे करके छलने का काम किया। मेरे भाइयों-बहनों, बेटे-बेटियों, अब कांग्रेस के बहकावे में मत आना, जो विकास और जनकल्याण के कार्य करे, उसे अपना वोट दो।

[dgv_vimeo_video id=”726468691″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews