कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायता केन्द्र का लोकार्पण

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सहायता केन्द्र का लोकार्पण

सिंगरौली, राघवेंद्र सिंह गहरवार। जिला परिवहन कार्यालय मे संचालित किये जा रहे सहायता केन्द्र का लोकार्पण कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह  द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय भी उपस्थित रहे।

जिला परिवहन अधिकारी एसपी दुबे के द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का स्वागत करते हुये सहायता केन्द्र के संबंध मे अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश शासन के मंशानुसार परिहवन कार्यालय मे आम नागरिकों के जानकारी हेतु एक लिपिक इस कक्ष मे बैठेगा तथा परिवहन से संबंधित कार्यो को उन्हे अवगत करायेगा। इससे आम नागरिको को भटकना नही पड़ेगा और सहजता के साथ परिवहन से संबंधित उनके कार्य हो सकेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा परिवहन कार्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बैढ़न अरूण पाण्डेय, जनसंम्पर्क अधिकारी बी.के शर्मा,परिवहन कार्यालय के सुरेन्द्र कुशवाहा, वाईएस पटेल, व्योम तिवारी, रामदरश पटेल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews