Jan Akrosh Yatra: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा चतरंगी से शुरू, कमलेश्वर पटेल बोले “भाजपा ने सभी को छलने का काम किया है”

Jan Akrosh Yatra: कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा चतरंगी से शुरू, कमलेश्वर पटेल बोले “भाजपा ने सभी को छलने का काम किया है”

Jan Akrosh Yatra: मंगलवार को चितरंगी से जन आक्रोश रैली की शुरुआत विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने (Kamleshwar Patel) कर दी है। विधायक श्री पटेल ने सिंगरौली जिले (Singrauli) के चितरंगी में सर्वप्रथम शिव मंदिर पहुंचकर भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, उसके बाद की यात्रा का आरंभ हुआ। इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री पटेल ने कहा कि, “प्रदेश में भाजपा के पिछले 18 वर्ष के कुप्रबंधन एवं कुशासन से नौजवान, महिलाएं, किसान एवं आमजन परेशान और बेहाल हैं। भाजपा ने सभी को छलने का काम किया है।”

[dgv_vimeo_video id=”865972003″]

विधायक कमलेश्वर पटेल ने साधा भाजपा पर निशाना

कांग्रेस के रूट चार्ट क्रमांक 3 की जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी विधायक कमलेश्वर पटेल हैं। उन्होनें सभी के साथ मिलकर शिवराज सरकार के खिलाफ ‘जन आक्रोश यात्रा’ निकाली है। गणेश चतुर्थी के दिन यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश देखा गया। जन सामान्य ने भी इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा सरकार की मध्य प्रदेश में पिछले 18 वर्षों से जन विरोधी नीतियों, बढ़ते भ्रष्टाचार व अत्याचार पर मुखर होते हुए विधायक पटेल ने कहा कि, “प्रदेश के नौजवानों को भाजपा ने ठगने का काम किया है। नर्सिंग घोटाला, पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला व व्यापम घोटाले जैसे षड्यंत्र करके ईमानदार एवं सच्चे नौजवान का हक छीनकर उसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया है। इससे प्रदेश के युवाओं का भविष्य अंधकारमय हुआ है।”

विधायक ने बताया जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य

विधायक श्री पटेल ने कहा कि, “जन आक्रोश यात्रा का उद्देश्य भाजपा सरकार के 18 साल के कुशासन से दबी कुचली जनता के दुख-दर्द को अभिव्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि ये जन आक्रोश मौजूदा सरकार को विदा करने के लिए तत्पर है ताकि प्रदेश की जनता में नया जोश आए और यहां एक जनप्रिय सरकार बन सके।” उन्होनें आगे कॉंग्रेस के 11 वचनों की जानकारी दी, जिसे कॉंग्रेस सरकार आने के बाद लागू किया जाएगा। आक्रोश यात्रा में विधायक पटेल ने प्रमुख रूप से जनता को संकल्प दिलाया कि गणेश चतुर्थी के स्थापना के साथ ही जनहितेषी कांग्रेस सरकार की स्थापना हो और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार का विसर्जन हो।”

क्या हैं काँग्रेस के 11 वचन?

  • मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ।
  • महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह। 500 रुपये में गैस सिलेंडर।
  • 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट का बिल माफ।
  • 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का लाभ।
  • जातिगत जनगणना का लाभ।
  • सिंचाई के पुराने बिजली बिल माफ।
  • 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली का रास्ता साफ।
  • किसान आंदोलन के मुकदमें माफ।
  • किसानों को 5 हाॅर्स पॉवर बिजली बिल माफ।

कौन-कौन यात्रा में शामिल हुए?

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत सिंगरौली सुश्री सोनम सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण श्री ज्ञानेंद्र द्विवेदी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शहर सिंगरौली, श्री अरविंद सिंह चंदेल , पूर्व सांसद श्री मानिक सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती सरस्वती सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री अशोक सिंह पैगाम, अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस सिंगरौली श्री सूर्या द्विवेदी सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहें। चितरंगी की जनसभा के बाद सभी प्रमुख नेता रथ पर सवार होकर ग्राम ओडनी, ग्राम लोहंदा ग्राम ,ग्राम माची होते हुए ग्राम बिछी तक पहुंची जहां रात्रि में यात्रा विश्राम करेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews