सिंगरौली में कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोडा, मौत का पहला मामला

सिंगरौली में कोरोना संक्रमित महिला ने दम तोडा, मौत का पहला मामला

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार| सिंगरौली जिले के जयन्त सेक्टर 4 आवासीय परिसर 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की रीवा में इलाज के दौरान मौत हो गई है| जानकारी अनुसार जयन्त आवासीय परिसर सेक्टर 4 की NCL कर्मी की पत्नी 55 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की बीती रात लगभग 12 बजे रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो मौत हो गई। यह सिंगरौली जिले की पहली कोरोना पॉजिटिव की मौत है। जिसकी CMHO सिंगरौली ने पुष्टि की है।

बता दे कि जिले में 20 एक्टिव केस है, जिसमे से दो लोगो को रीवा रेफर किया गया था | जिसमे से एक महिला की मौत हो गई है| एक का अभी इलाज चल रहा है वही 18 कोरोना एक्टिव केस का जिले में इलाज चल रहा है|

सिंगरौली जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते कहर के पीछे बार्डर पर लोगो का अच्छी तरफ से चेक न करना पाया जा रहा है| क्योकि जितने भी पॉजिटिव केस है दूसरे राज्य से आये हुए मरीजो के द्वारा फैल रहा है | आपको बता दे कि कोरोना मुक्त हो चुके जिले में कोरोना की रफ्तार ने कही न कही जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews