लॉज के बंद कमरे में मिला शव, कोतवाली पुलिस ने शुरु की जांच

लॉज के बंद कमरे में मिला शव, कोतवाली पुलिस ने शुरु की जांच

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। जिले के बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत रामलीला मैदान के पास सद्गुरु लाज के एक कमरे में मृत व्यक्ति का शव मिलने से शहर में सनसनी फैल गई है। सूत्रों की माने तो सात दिन से मृत व्यक्ति सद्गुरु लाज में ठहरा हुआ था। वहीं जब आसपास के रहवासियों को बदबू जैसा महसूस हुआ तो लोगों के द्वारा कोतवाली थाना को सूचना दी गयी, जिसमे मौके पर सीएसपी देवेश पाठक और कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय के साथ मय फोर्स के मौजूदगी में नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला के सहयोग से दरवाजा को तोड़ा गया।

दरवाजा तोड़ने के बाद पाया गया बिस्तर पर लाश पड़ी हुई थी। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। अब देखना यह है कि मृत व्यक्ति की मौत का कारण क्या है, वही कोतवाली पुलिस मामले की जांच में लग गई है वही मृतक का नाम अरुण कुमार पिता शिवम राय निवासी चेन्नई का बताया जा रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews