Singrauli News: कांस्टेबल पर हुआ जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां बरगवां थाना में पदस्थ प्रधान कांस्टेबल पर विवेचना के दौरान एक आरोपी द्वारा जानलेवा हमले की घटना को अंजाम दिया गया है। इस दौरान कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं घटना के बाद पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देश पर बरगवां निरीक्षक ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार थाने में पदस्थ कांस्टेबल अमजद खान मारपीट के मामले में विवेचना के लिये थाना क्षेत्र के ग्राम मोक्खा टोला गये थे। जहां पर कांस्टेबल फरियादी पप्पू यादव व अन्य लोगों से बयान ले रहे थे। इसी दौरान एक आरोपी मुन्नीलाल साहू पिता साधु साहू ने लोहे के हसिया से कांस्टेबल पर हमला कर दिया। जिससे मुंह में गंभी चोटे आ गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमजद खान ने झुक कर अपनी जान बचायी और आरोपी ने उसका सिर धड़ से अलग करने को लेकर वार किया था। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को वहां से हटाया गया इसके बाद पटवारी की मदद से कांस्टेबल को अस्पताल भेजा गया जहां उसका इलाज जारी है ।

विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देश व एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में बरगवां इंस्पेक्टर विद्या वारिधि तिवारी ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिये एक टीम गठित कर देर रात तक आरोपी के हर संबंधित ठिकानों पर छापा मारा गया। जिसके बाद सोमवार की सुबह आरोपी मुन्नीलाल साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धारा 307, 332, 353, 186, 294 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद न्यायालय की आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

Singrauli

सिंगरौली से राघवेंद्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews