दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी का गला काट कुलदेवी को चढ़ा कर पति फरार

दिल दहला देने वाली घटना, पत्नी का गला काट कुलदेवी को चढ़ा कर पति फरार

सिंगरौली, राघवेंद्र सिंह| आज के तकनीकी युग में भी लोग अंधविश्वास (Blind Faith) की जड़ों में जकड़े हुए हैं| अंधविश्वास लोगों के दिमाग पर इतना हावी हो जाता है कि वो अपने किसी की जान लेने से भी नहीं चूकते| मामला सिंगरौली जिले (Singrauli District) का है, जहां अंधविश्वास के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर उसे कुल देवी को अर्पित कर दिया।

इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है| पुलिस के अनुसार बैढन थाना क्षेत्र में आने वाले बसौड़ा गांव के रहने वाले ब्रजेश केवट ने अपनी पत्नी बिट्टी केवट की गला काट कर हत्या कर फरार हो गया है। इसका खुलासा उसके बेटे ने ही किया जो इस पूरी वारदात का चश्मदीद गवाह है।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी के बेटे ने बताया कि पिता और मां के बीच बीती रात विवाद हुआ था। घटनास्थल पर महिला का सर धड़ से अलग मिट्टी के नीचे दबा था और बिना सर का धड़ पास में था। आसपास पूजन सामग्री यहां-वहां बिखरी पड़ी थी। पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि यह हत्या सिर्फ अंधविश्वास के चलते हुई है।

आरोपी ने पत्नी के गर्दन को कुल देवी पर चढ़ाने के बाद उसे मिट्टी के नीचे दबा दिया था। गांव के लोगों में चर्चा है कि अंधविश्वास के चक्कर में आरोपी ने पत्नी की बलि दी है। आरोपी ने रात ढाई से तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि कुलदेवी को प्रसन्न करने के लिए इस परिवार सहित आसपास के इलाके में बेजुबान जानवरों की बलि देने की प्रथा वर्षों पुरानी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews