हैवानियत : पति को था अवैध संबंध का शक, पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से सिला

singrauli

सिंगरौली, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सिंगरौली (Singrauli )में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है।यहां चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है, हालांकि पीड़ित पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 , धारा 323 , 324 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जगह जगह छापे मार रही है।मेडिकल जांच के बाद धराएं बढ़ाई भी जा सकती है।

यह भी पढ़े.. Transfer : मध्य प्रदेश में फिर हुए अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) के सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र में पति ने सारी हदें पार कर दी। यहां एक शख्स ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी का प्राइवेट पार्ट सुई धागे से सिल दिया। बताया रहा है कि पति पेश से हकीम है और उसे शक था कि उसकी पत्नी के किसी से नाजायज संबंध हैं और उससे वो किसी गैर मर्द के साथ अवैध संबंध ना बना ले, इसके लिए उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुई-धागे से ही सिल दिया।

यह भी पढ़े.. MP School : कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, 94 हजार स्कूलों को होगा लाभ

मामला जैसे ही एसपी के पास पहुंचा, पुलिस (Singrauli Police) भी हैरान हो उठी। पीड़िता की शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 498 (घरेलू हिंसा), धारा 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाना), 324 (खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक षड़यंत्र) के तहत केस दर्ज किया है।वही महिला की चिकित्सा जांच करवाई गई है, महिला की हालत स्थिर है, घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews