गुजरात से MP के रास्ते UP ले जाया जा रहा अवैध डीजल से भरा टैंकर पकड़ाया, 34 लाख कीमत का डीजल जब्त

मोरवा पुलिस को पिछले कुछ दिनों से लगातार अवैध डीजल के परिवहन की सूचना मिल रही थी।
गुजरात से MP के रास्ते UP ले जाया जा रहा अवैध डीजल से भरा टैंकर पकड़ाया, 34 लाख कीमत का डीजल जब्त

सिंगरौली की मोरवा पुलिस में अवैध डीजल के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए 39 हजार लीटर डीजल से भरे टैंकर को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिंगरौली SP मनीष खत्री और अनुविभागीय अधिकारी गौरव पाण्डेय के निर्देश पर थाना प्रभारी मोरवा उमेश प्रताप सिंह की टीम ने थाना क्षेत्र के भूसामोड में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

इस तरह पकड़ा गया टैंकर  

जानकारी अनुसार मोरवा निरीक्षक को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद रंग के टैंकर क्रं. GJ39T0274 जिसमे अवैध डीजल लोड कर बरगवां तरफ से आ रहा है। उन्होंने टीम बनाकर टीम भूसामोड पहुचंकर घेराबंदी की। थोडी देर मे सफेद रंग का टैंकर आया जिसे रोककर चालक कृष्ण पाल सिंह पिता गजराम सिंह उम्र 44 वर्ष सा.हिमपुर बुजुर्ग थाना चांदपुर जिला बिजनौर उ.प्र. से डीजल के संबंध में कागजात मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दे सका। जिस पर मोरवा पुलिस ने अवैध डीजल मय टैंकर को जप्त कर कर आरोपी को हिरासत में लिया गया।

टीम को नहीं दिखा पाए दस्तावेज 

गाड़ी ड्राइवर टैंकर में लोड डीजल के कोई दस्तावेज टीम को नहीं दिखा पाए, टैंकर में करीबन 34 लाख कीमत का अवैध डीजल भरा हुआ था।

सिंगरौली से राघवेंद्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews