सिंगरौली में थाना परिसर से जब्त ट्रैक्टर हुआ चोरी, अवैध परिवहन के चलते पुलिस ने की थी कार्रवाई

थाना परिसर से हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Narsinghpur Police’s

Narsinghpur Police’s innovative road safety

सिंगरौली जिले के जियावन थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा में खड़ा जब्त ट्रैक्टर चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुरक्षित माने जाने वाले थाना परिसर से हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अवैध परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर किया था जब्त 

जानकारी के अनुसार शनिवार को जियावन पुलिस ने देवसर बाजार क्षेत्र से अवैध परिवहन के आरोप में ट्रैक्टर क्रमांक यूपी 64 एए 4304 को जब्त किया था। जब्त ट्रैक्टर को थाना परिसर में खड़ा कराया गया था, लेकिन देर रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर थाना परिसर से ही ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह वाहन गायब मिलने पर हड़कंप मच गया।

घटना सामने आते ही थाने में मचा हड़कंप 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तलाश शुरू की। करीब 12 घंटे की मशक्कत के बाद रविवार दोपहर लगभग 12 बजे मजौना क्षेत्र से फरार ट्रैक्टर को बरामद कर पुन: थाना लाया गया।

प्रारंभिक जांच में वाहन मालिक की भूमिका संदिग्ध 

जियावन एसडीओपी गायत्री तिवारी की माने तो अवैध परिवहन में जब्त ट्रैक्टर रात में थाना परिसर से गायब हो गया था, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में वाहन मालिक की भूमिका सामने आई है, जिस पर अलग से मामला दर्ज किया गया है। एसडीओपी ने यह भी स्पष्ट किया कि थाना परिसर से चोरी जैसी गंभीर घटना में पुलिसकर्मियों की लापरवाही की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में और किसकी मिलीभगत से थाना परिसर से ट्रैक्टर चोरी हो सका।

पुलिस की लापरवाही

वही थाना परिसर से जप्त किए गए ट्रैक्टर की चोरी के मामले में जियावन पुलिस की लापरवाही देखी जा रही है और ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने पर जियावन थाना की पुलिस पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। वहीं देखा जाए तो जियावन थाना क्षेत्र में चोरी,और अवैध रेत कारोबार बढ़ते देखे मामले में सिंगरौली एसपी से कार्रवाई की माँग की है।

सिंगरौली से राघवेंद्र गहरवार की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews