सिंगरौली में 7 महीने से भुगतान न मिलने पर शव वाहन सेवा बंद, आम जनता परेशान

जिले में शव वाहन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का बंद होना न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि मानवीयता को भी शर्मसार करता है।
Singrauli News

Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां 7 महीने से भुगतान न मिलने के कारण संचालित 3 शव वाहन सेवाओं पर ताला लग गया है। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आर्थिक तंगी के चलते अब इन वाहनों का संचालन असंभव हो गया है।

जिले के 3 विकासखण्डों में संचालित शव वाहनों का संचालन करने वाले संचालक एवं समन्वयक अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि पिछले कई महीनों से चालकों, मेंटनेंस और ईंधन की व्यवस्था के लिए धन उपलब्ध नहीं कराया गया है।

संचालक ने दी ये जानकारी

मामले को लेकर अभिषेक पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कई बार भुगतान की मांग की थी, ताकि त्यौहारों से पहले इन वाहनों की सेवाएं जारी रखी जा सके, लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। केवल इतना ही नहीं, उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि समय पर भुगतान नहीं हुआ, तो 1 नवंबर से इन वाहनों का संचालन रोकना पड़ेगा। आखिरकार कोई और विकल्प न देखकर ये वाहन बंद कर दिए गए हैं।

अस्पतालों में शव पड़े

शव वाहन सेवा बंद होने से सिंगरौली जिले के जिला अस्पताल सह ट्रामा सेंटर में शव पड़े हुए हैं। मरीजों के परिजनों को शवों को ले जाने के लिए अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे मानवीय संवेदनाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालात इतने विकराल हो गए हैं कि कुछ अस्पताल में 4 शवों के परिवहन की समस्या आ खड़ी हुई है।

जनता में आक्रोश

इस पूरी स्थिति ने सिंगरौली की दुर्दशा को उजागर किया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस पर उदासीन है। जिले में शव वाहन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का बंद होना न केवल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि मानवीयता को भी शर्मसार करता है।

CMHO ने कही ये बात

शव वाहनों का भुगतान न होने के कारण उन लोगों के द्वारा शव वाहन का संचालन बंद कर दिया गया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है- एन के जैन, CMHO, जिला चिकित्सालय व सह ट्रामा सेन्टर, सिंगरौली

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews