
सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने शनिवार की सुबह तीन बच्चों को जन्म दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे नॉर्मल रूप से प्रसव हुआ है तीनों नवजात का वजन कम है मां की हालत स्वस्थ बताई जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में पदस्थ डॉक्टर के अनुसार सरई तहसील अंतर्गत छिरहट निवासी पवन पनिका की पत्नी रिकूं पनिका उम्र 27 वर्ष को आज सुबह आठ बजे सामान्य रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में प्रसव करवाया गया है जहाँ महिला को तीन बच्चों को जन्म दिया और तीनों बच्चे लड़के बताये जा रहे हैं। वही प्रसव के बाद बच्चो का वजन कम होने के कारण उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

