
Singrauli Kanchan Jewellers robbery case solved
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का मात्र 6 घंटे में खुलासा कर दिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटे गए सोने चांदी के जेवरात और कैश बरामद कर लिया है, इनके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस की 9 टीमें कर रहीं हैं।
सिंगरौली जिले के विन्ध्य नगर थाना क्षेत्र की बजरंग मार्केट जयंत में स्थित कंचन ज्वेलर्स के यहाँ कल गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पांच बदमाशों ने कट्टे और पिस्टल की नोक पर डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया, विरोध करने पर बदमाशों ने यहाँ फायरिंग की, कट्टे की बट से मालिक अखिलेश कुमार वर्मा को चोट पहुंचाई और कर्मचारी राहुल पर गोली चला दी जिससे उसकी हथेली में गहरी चोट आई उसकी हड्डी टूट गई, बदमाश यहाँ से 300 ग्राम सोने के जेवर और 200 ग्राम चांदी के जेवर एवं करीब ढाई लाख रुपये कैश लूटकर भाग गए।
मात्र 6 घंटे में कंचन ज्वेलर्स डकैती केस का खुलासा
डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एसपी षियाज़ के.एम. भी फ़ोर्स के साथ वहां पहुंचे , फोरेंस्क टीम बुलाई गई, पड़ताल में पूरी घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद मिली जिसे पुलिस ने जब्ती में लिया, डकैत संख्या में पांच थे , एक दुकान के बाहर खड़ा था और चार अन्दर लूटपाट कर रहे थे, फरियादी अखिलेश वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और फिर टीमें , मुखबिर एक्टिव किये जिसके बाद पुलिस को मात्र 6 घंटे में तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई।
एमपी पुलिस ने ली यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस की मदद
रीवा आईजी गौरव राजपूत सिंगरौली पहुंचे उन्होंने जिले की पुलिस को शाबासी दी और मीडिया से बात की, उनके साथ डीआईजी हेमंत सिंह चौहान और एसपी षियाज़ के.एम. भी थे। आईजी ने बताया कि बदमाशों की चुनौती को पुलिस ने उसी तरह लिया एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए 7 टीमों का गठन किया और अलग अलग दिशाओं में भेजा, साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस , छत्तीसगढ़ पुलिस और झारखंड पुलिस को भी सूचना दी क्योंकि नजदीकी प्रदेश होने के कारण बदमाश वहां भाग सकते थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर पकड़े दो बदमाश
मुखबिर ने पुलिस की एक टीम को एक अपाचे बाइक पर दो बदमाशों के देखे जाने की सूचना दी , पुलिस उनके पीछे लग गई कुछ देर बाद बदमाशों की बाइक फिसल गई और वे गिर गए पुलिस टीम ने दौड़कर उन्हें दबोच लिया और उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने घटना करना स्वीकार किया , इन्होने अपन नाम अनुराग चन्द्रवंशी निवासी झारखंड और लकी पासवान निवासी झारखंड बताये इनकी बताई टिप्स के आधार पर सोनभद्र (यूपी) जिले की पुलिस को एक्टिव किया गया।
एक बदमाश का यूपी की सोनभद्र पुलिस ने किया शोर्ट एनकाउन्टर
मध्य प्रदेश की सिंगरौली पुलिस की सूचना पर सोनभद्र पुलिस ने बदमाश रोशन की घेराबंदी की और बदमाश उनके निशाने पर आ गया पुलिस ने उसे एक शार्ट एनकाउन्टर में पकड़ लिया और सिंगरौली पुलिस को सौंप दिया , पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम सोने के जेवर, 20 5 ग्राम चांदी के जेवर और लूटे गए कैश में से करीब 1 लाख रुपये जब्त कर लिए। आईजी ने बताया अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए 9 टीमें काम कर रही हैं जल्दी ही उनकी भी गिरफ़्तारी की जाएगी और लूटा गया शेष माल भी बरामद किया जायेगा, आईजी ने इस घटना को बहुत कम समय में ट्रेस करने पर सिंगरौली एसपी की टीम की तारीफ की लेकिन कुछ पिछली अनसुलझी लूट , डकैती, चोरी की घटनाओं के सवाल को बल की कमी कहकर टाल गए।
राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

