नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ फांसी लगाई, इलाके में सनसनी

suicide

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली जिले के माड़ा थाना अंतर्गत बन्धौरा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम नगवा में एक साथ फांसी पर झूल नाबालिक प्रेमी युगल ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा कि लड़के के माता-पिता घर में नही थे और उसी वक्त प्रेमी से मिलने गयी प्रेमिका ने उसके कमरे में साथ में फांसी लगा ली। शनिवार की सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो लड़के के छोटे भाई व बहन ने आसपास के लोगो को बताया, तब जाकर मामला सामने आया।

पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बालेंद्र त्यागी ने बताया कि ग्राम नगवा निवासी- शिवशंकर पुत्र सतन लाल खैरवार उम्र लगभग 18 वर्ष व आशा कोल (परिवर्तित नाम) उम्र लगभग 16 वर्ष जो नाबालिक प्रेमी युगल हैं, ने एक साथ एक कमरे में फांसी लगा ली। इस बारे में स्थानीय लोगो का कहना है लड़के-लड़की के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग था और कुछ महीने पहले दोनों एक साथ भाग भी चुके थे। लेकिन कुछ दिन साथ में रहने के बाद दोनों वापस आ गये थे और अपने-अपने घर मे रह रहे थे। जानकारी के अनुसार लड़की का दूसरे जगह विवाह तय हो गया था और बीती रात लड़के के अभिभावकों के अनुपस्थिति में वो अपने प्रेमी से मिलने गयी। संभावना जताई जा रही है कि दोनों ने अलग होने के डर से साथ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews