
Singrauli News : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिले में रेत ठेकेदार के ऑफिस में दबंगों ने घुसकर तोड़फोड़ की। केवल इतना ही नहीं, वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट भी की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले। मारपीट के बाद गंभीर अवस्था में दो कर्मचारियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। आइए जानते हैं विस्तार से पूरा…
बलियरी इलाके का मामले
दरअसल, घटना कोतवाली थाना के बलियरी इलाके की है। जब भीड़भाड़ वाले इलाके में दबंगों का आतंक देखने को मिला। इधर, घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूरे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। बता दें कि जिले में ग्लोबल सहकार कंपनी को रेत खनन का कार्य मिला है, लेकिन इससे नाखुश माफिया इतने अधिक साहसी हो चुके हैं कि वह अवैध खनन करने के लिए कर्मचारियों पर हमला कर रहे हैं।
जांच-पड़ताल जारी
बता दें कि इन दिनों कोतवाली थाना बैढ़न के अंतर्गत बदमाशों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। उनके द्वारा लगातार हत्या, मारपीट, अवैध कारोबार जैसी वारदातों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। इससे पूरे इलाके में भय का माहौल बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रेत ठेकेदारों के कर्मचारियों पर इससे पहले भी दो बार हमला किया जा चुका है। इस बार तो हद ही पार हो गई। हमलावरों ने रेत ठेकेदारों के ऑफिस में घुसकर ही मारपीट कर डाली। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि इस इलाके में कानून व्यवस्था में पटरी हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस पर ठोस कार्रवाई करने की उम्मीद जताई गई है।
[dgv_vimeo_video id=”942682710″]
सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

