एक हफ्ते में मोरवा पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, 6 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक हफ्ते में मोरवा पुलिस की दूसरी बड़ी सफलता, 6 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

मोरवा थाने के पदभार ग्रहण करते ही सिंघम स्टाइल में थाना प्रभारी ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी को अभी मोरवा की कमान संभाले एक हफ्ता भी नही हुआ उन्होंने लगातार दूसरी सफलता प्राप्त की है

गुरुवार सुबह ही मोरवा पुलिस की टीम ने दबिश देकर उत्तर प्रदेश से लाई जा रही गांजे की खेप को तस्करों के साथ धर दबोचा। ये लोग गांजे की तस्करी कर ग्रामीण क्षेत्रो में में बेचा करते थे पुलिस ने उनके पास से अपराध में प्रयोग किए जाने वाले वाहन को भी जब्त किया है। मोरवा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कुछ लोग मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ की भारी खेप लेकर ग्राम चतरी आने वाले हैं। जिसकी सूचना उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी,जिसके बाद पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा निरीक्षक मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम गठित कर अलसुबह ही ग्राम चतरी स्थित बिजुल नदी के पुल पर नाकेबंदी कर उत्तरप्रदेश से आ रहे मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 एमबी 5194 के साथ दिनेश कुमार वैश्य पिता विजयराम वैश्य उम्र 22 वर्ष एवं रामकुमार वैश्य पिता रामदास वैश्य उम्र 36 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चतरी थाना मोरवा को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से बोरे में भरा 6 किलो गांजा जप्त किया है। जिसका बाजार मूल्य 60000 रुपये बताया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने अपराध में उपयोग मोटरसाइकिल व नकदी भी आरोपियों के पास से जप्त की है। पुलिस ने दोनों को के विरुद्ध अपराध क्रमांक 206/20 धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

उक्त कारवाही में उपनिरीक्षक सरनाम सिंह,विनय शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक रामकुमार सुमन,प्रधान आरक्षक राजेश द्विवेदी,अमर सिंह,बृहस्पति पटेल, अजीत सिंह,आरक्षक ऑरिष गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews