मोरवा पुलिस को बड़ी कामयाबी,चोरी के कबाड़ से भरा मालवाहक पकड़ा,2 गिरफ्तार

मोरवा पुलिस को बड़ी कामयाबी,चोरी के कबाड़ से भरा मालवाहक पकड़ा,2 गिरफ्तार

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

मोरवा पुलिस बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने चोरी के कबाड़ से भरा मालवाहक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिंगरौली जिले के मोरवा में लगातार कबाड़ चोरी की आवाज पत्रकारों द्वारा उठाई जा रही थी जिसके बाद सिंगरौली जिले के पुलिस अधीक्षक ने मोरवा और बरगवां थाना में बितेदिन फेरबदल किया गया। इसके बाद मोरवा में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा पदभार ग्रहण करने के महज चंद घंटों में चोरी के कबाड़ से भरा मालवाहक पिकअप सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है

आपको बता दें कि जबसे सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी ने कमान संभाली है सिंगरौली जिले से जुर्म के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत इनके निर्देशन में लगातार अपराध,जुर्म व अवैध कारोबारियो पर सिंगरौली पुलिस ने शिकंजा कसने का काम किया है मोरवा पुलिस को मुखबिरो से सूचना मिली कि एक पिकअप एमपी 66 जी 1118 में अवैध रूप से चोरी का लोहा कबाड़ झिंगुरदह तरफ से लोड करके आ रहा है। जिसके बाद मोरवा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार शेन्डे व अनुविभागीय अधिकारी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में घेराबंदी कर दो टन कबाड़ कीमत 40000 रुपये को पिकअप सहित जप्त करते हुए दो आरोपी किशुन प्रसाद केवट पिता शिवचरण केवट उम्र 22 वर्ष निवासी राजावर थाना गढ़वा व राकेश उपाध्याय पिता राजेंद्र उपाध्याय उम्र 35 वर्ष निवासी साई नगर मोरवा को अपराध क्र. 201/2020 धारा 379,414,34 ताहि. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। उक्त कार्यवाही में मोरवा थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी,उप निरीक्षक सरनाम सिंह,प्रधान आरक्षक अमर सिंह आरक्षक विष्णु रावत की भूमिका सराहनीय रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews