सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक महिला ने घरेलु विवाद में खौफनाक कदम उठा लिया| महिला ने अपने दुधमुंही बच्ची के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर कारणों का पता कर रही है|
जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के हर्रहवा की है, जहां घर के मामूली विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला अपने दूधमुंही बच्ची के साथ कुएं में कूद गई। डूबने से दोनों की मौत हो गई। घर में मचे चिख पुकार सुनकर पहुंचे रहवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों की लाश को पुलिस ने कुएं से बाहर निकाला।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है| महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसका पता लगाने पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है|





