MP News : लोकायुक्त का शिकंजा, 5000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथों गिरफ्तार

bribe News

MP Bribe News : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और रिश्वत का खेल लगातार जारी है। आए दिन प्रदेश में लोकायुक्त टीम द्वारा अलग अलग जिलों में रिश्वत के मामले में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को गिरफ्तार किया जा रहा है।इसी कड़ी में अब आज सोमवार को रीवा लोकायुक्त टीम ने सिंगरौली में एक पटवारी को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

पटवारी 5000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दरअसल, रीवा लोकायुक्त टीम ने सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत खटाई गांव के पटवारी पंकज पटेल को सुरेश कुमार साहू पुत्र गुलाब साहू निवासी खटाई से पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने यह रिश्वत शासकीय जमीन के पट्टा देने के एवज में मांगी थी। कार्रवाई के बाद से राजस्व अमले में हड़कंप मचा हुआ है। रीवा लोकायुक्त एसपी ने राजेश पाठक डीएसपी के नेतृत्व में लोकायुक्त की 12 सदस्य टीम ने उप पुलिस अधीक्षक राजेश पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई की है।लोकायुक्त टीम द्वारा पटवारी को चितरंगी के विश्राम गृह में ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए हिरासत में लिया गया है।

एक हफ्ते में आधा दर्जन रिश्वत के मामले

इससे पहले दमोह में लोकायुक्त पुलिस की टीम ने एक केंद्र प्रभारी को 5000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।वही मंडला में भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी और क्लर्क को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था।इसके अलावा ग्वालियर में पंचायत सचिव और रीवा में विकास खंड शिक्षा अधिकारी को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews