MP: सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, 8 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

MP: सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, 8 गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। बीते दिनों 19 वर्षीय नर्सिंग फर्स्ट ईयर की छात्रा सावित्री शाह, जो की  शत्रुघ्नलाल शाह की बेटी थी। गोरा गाँव और थाना सरई क्षेत्र में पड़ने वाले  NTPC के कैनाल में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आपको बता दे सावित्री का राइटिंग का एक वीडियो बनाकर ग्रुप में वायरल करने से मृतिका बदनाम होने के डर से परेशान थी। जिसके दवाब में आकर उसमे खुदखुशी का रास्ता चुना। सेमरा बाबा के पास NTPC के कैनाल में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतिका शासकीय छात्रावास कचनी में रहकर प्रथम सेमेस्टर नर्सिंग की पढ़ाई साईनाथ महाविद्यालय में करती थी। विन्ध्यनगर पुलिस और NDRF की टीम संयुक्त रूप से कैनाल में सर्च अभियान चलाकर 24 घंटे में NTPC के कैनाल से कड़ी मशक्कत के बाद मृतिका का शव बरामद किया था।

यह भी पढ़े… 16 मार्च से भारत में शुरू होगा 12-14 आयुवर्ग के लिए भी टीकाकरण अभियान..

जिसके बाद विन्ध्यनगर थाना प्रभारी उमेश प्रताप सिंह ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अन्य पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर और सीएसपी देवेश पाठक के मार्गदर्शन में जांच पड़ताल करते हुए 11 लोगो पर मामला रेजिस्टर्ड  करते हुए 8 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 3 अन्य लोगो की तलाश जारी है। विन्ध्यनगर पुलिस ने आरोपी अनिल शाहू (पिता रघुराई शाहू), महेश शाहू (पिता रामजी शाहू), संतोष शाहू (पिता भोला शाहू), रामकुमार शाहू (पिता रामकरन शाहू),मानिकचन्द्र शाह (पिता राममनोहर शाह), कृष्ण बिहारी शाह (पिता रामजनम शाह), मनोज शाहू (पिता बसतलाल शाहू), अरविन्द शाहू (पिता सुरूजलाल शाहू), सतेन्द्र शाहू (पिता दिनेश शाहू), बिजय शाहू (पिता दीनानाथ शाहू), राकेश शाहू (पिता हीरालाल शाहू) गोरा थाना सरई में अपराध क्र.111/2022 धारा  306,34 भादवि रेजिस्टर्ड  किया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews