पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’ 50 हजार रुपये लेकर दे रहा था परीक्षा

पकड़ा गया ‘मुन्नाभाई’ 50 हजार रुपये लेकर दे रहा था परीक्षा

राघवेन्द्र सिंह गहरवार/सिंगरौली। पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 50 हजार रुपये लेकर दूसरे की स्थान पर परीक्षा दे रहै एक मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया है। बता दें  2016 में एनसीएल की ओर से आई.टी.आई. इलेक्ट्रीशियन ट्रेनी की परीक्षा का फार्म भरा गया था जिसकी लिखित परीक्षा रविवार को डीएवी स्कूल निगाही में आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी रवीश कुमार के जगह मिथिलेश कुमार महतो परीक्षा दे रहा था। संदेह के आधार पर परीक्षा दे रहे युवक से पूछताछ की गई तो पता चला युवक रवीश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला आरोपी मिथिलेश छात्र रविश से 50 हजार रुपये लेकर परीक्षा दे रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 417,419, 468,120बी के तहत केस दर्द कर उस पर आगे की कार्रवाई कर रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews