10 साल से फरार स्थाई वारंटी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुमशुदा लड़की को ढूंढा

10 साल से फरार स्थाई वारंटी को नवानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुमशुदा लड़की को ढूंढा

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

नवानगर थाना पुलिस ने 10 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया वही एक गुमशुदा लड़की को चंद घंटों के अंदर पकड़ने में सफलता हासिल की है। नवानगर थाना प्रभारी यू.पी. सिंह ने बताया कि कई मामलों में लिप्त अपराधी सलाउद्दीन पिता अब्दुल शकूर करीब 10 वर्ष से फरार चल रहा था जिसे मुखबिर की सूचना पर उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार किया गया जबकि एक अन्य मामले में एक गुमशुदा लड़की को ढूंढने में सफलता मिली है।

सिंगरौली जिले में स्थाई वारंटियों की धर पकड़ की कार्यवाही लगातार चल रही है पुलिस अधीक्षक टी.के विद्यार्थी के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे व सीएसपी देवेंद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में नवानगर थाना प्रभारी यूपी सिंह के नेतृत्व में कई मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटी सलाउद्दीन पिता अब्दुल शकूर उम्र-40 वर्ष, निवासी-परशुरामपुर,थाना-अदलहाट,जिला – मिर्जापुर,उत्तर प्रदेश को उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । वहीं दूसरी तरफ सूचना करता चमेली बंसल पत्नी बाल गोविंद बंसल निवासी – अमझर ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी लड़की मेनका बंसल उम्र-19 वर्ष घर में बिना बताए कहीं चली गई रिपोर्ट के आधार पर नवानगर थाना पुलिस तत्काल कार्यवाही करते हुए मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर चंद घंटों में ही गुमशुदा लड़की की तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया

उक्त कार्यवाही में नवानगर थाना प्रभारी यू.पी. सिंह,उप निरीक्षक सी.के सिंह, निपेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, उत्तम सिंह, सुनील दुबे,आरक्षक अरुणेश तिवारी, बृजेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews