लोगों ने पुलिस की राह में बिछाए फूल, इस तरह जताया आभार

लोगों ने पुलिस की राह में बिछाए फूल, इस तरह जताया आभार

सिंगरौली/राघवेन्द्र सिंह गहरवार

कोरोना वायरस को लेकर संपूर्ण देश में चल रहे लॉक डाउन के बीच कई जगह से पुलिस के साथ अभद्रता और उनपर हमले की खबरें भी आई है। लेकिन ऐसी खबरों के बीच कई जगह से कुछ सुकूनदेह तस्वीरें भी आ रही हैं जहां लोग पुलिस की कर्तव्यपरायणता के बदले उनपर फूल बरसा रहे हैं।

ऐसा की नज़ारा देखने को मिला जब सिंगरोली के बरगवां थाना प्रभारी सहित पूरी पुलिस टीम का लोगों ने अपनी छतों से एवं दरवाजे पर खड़े होकर फूल बरसाकर और ताली बजाकर स्वागत किया। उनके लिये सड़क पर स्वागतम लिखा गया और भारत माता की जय के उद्घोष से लोगों ने उनका अभिवादन किया।

बुधवार को बरगवां पुलिस अपने थाना प्रभारी के साथ जब शाम को लॉक डाउन का पालन कराने निकली तभी बरगवां बाजार के सभी व्यापारियों ने अपने घरों की छत एवं दरवाजे पर खड़े होकर के पुष्पवर्षा की तथा ताली बजाकर स्वागत किया। इनमें छोटे बड़े, महिलाएं पुरुष सभी शामिल थे। पुलिस जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई लोग भारत माता की जय सहित पुलिस को बधाई संदेश देते रहे। इससे अभिभूत थाना प्रभारी बरगवां ने भी बरगवां की जनता का लॉक डाउन का पालन करने एवं पुलिस का सहयोग करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews