पुलिस ने प्रतिबंधित कोरेक्स दवा की 360 शीशी जप्त की

पुलिस ने प्रतिबंधित कोरेक्स दवा की 360 शीशी जप्त की

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन व ए एसपी प्रदीप शेंडे के मार्गदर्शन में अवैध कारोबार व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दो तस्करो और उसके दो एजेंटो को गिरफ्तार किया है। तस्करो से काटून में भरे 360 शीशी कोरेक्स जब्त कि गई है। दो दिन के अंतराल में नशे के विरुद्ध बरगवां पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्यवाही है। उक्ताशय की जानकारी एसपी अभिजीत रंजन ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दि। इस दौरान ए एसपी प्रदीप शेंडे , नगर पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ,बरगवां टी आई मनीष त्रिपाठी व नवानगर टी आई यू पी सिंह मौजूद रहे।

एसपी श्री रंजन ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने के बाद बरगवां टी आई के नेतृत्व में एक टीम बरगवां-मोरवा मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम कसर गेट पर तैनात कर दिया गया। जहाँ यूपी कोरेक्स तस्कर सुदामा पुत्र बद्री जैसवाल व योगेंद्र बैस पुत्र राम मनोहर बैस दोनो निवासी मिसिरगवां के साथ कोरेक्स की सप्लाई लेने गए एजेंट शैलेन्द्र सिंह बरगाही पुत्र रमेश व अंगेश पुत्र सिंहलाल दोनो निवासी डगा थाना बरगवां को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

एसपी श्री रंजन के अनुसार दोनों तस्कर पड़ोसी राज्य यूपी सोनभद्र के घोरावल से भारी मात्रा में अवैध रूप से प्रतिबंधित खाँसी की दवा को नशा करने के लिए तस्करी कर रहे थे। जो बरगवां पुलिस के हत्थे चढ़ गए। तस्कर के साथ गिरफ्तार दोनो एजेंट कोरेक्स को बरगवां बाजार सहित आसपास के लोगों को को बेचते थे।

बरगवां पुलिस की दो दिन में दो बड़ी कार्यवाही

गौरतलब है कि नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को उसके दो एजेंटो को जहाँ 7 फरवरी को गिरफ्तार करने में सफलता की थी तो वही 9 फरवरी को कसर गेट से 72000 कीमती 360 शीशी कोरेक्स के साथ दो तस्कर व दो एजेंट को गिरफ्तार किया। विगत दिनो बाजार में अभियान चला कर कई मेडिकल दुकानों में जांच पड़ताल की गई थी जहाँ शिव मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में कोरेक्स सिरफ बरामद हुआ था।

बरगवां पुलिस अवैध मादक पदार्थ गांजा ,शराब ,कोरेक्स व जुंआ के खिलाफ सख्त रुख इख्तियार कर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है। बरगवां टी आई मनीष त्रिपाठी द्वारा दो माह के अंतराल में अवैध शराब विक्रेताओ के खिलाफ 4 प्रकरण में 5 को गिरफ्तार किया तो वहीं 26 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews