कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है- सिंगरौली कलेक्टर

सिंगरौली

सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली (singrauli) में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जिला कलेक्टर (collector) राजीव रंजन मीना के द्वारा अस्पतालों (hospitals) का निरक्षण किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय,एनटीपीसी,एनसीएल एवं प्राईवेट नर्सिंग होमों के सीएसमएचओ/व्यवस्थापको के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना गाइड लाइन (guidelines) का पालन करने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर मीना के द्वारा बताया गया कि जिले में ऑक्सीजन (oxygen) की कमी नहीं है। इसके लिए उन्होंने सीएमएचओ, प्राइवेट क्लीनिकों के संचालको से यह नियमित रुप से निरीक्षण करने को कहा कि गैस का अपव्यय न हो। जितनी आवश्यकता हो मरीज (patient) को उतना ही दिया जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि इस कार्य हेतु एक टीम का गठन सीएमएचओ करना सुनिश्चित करें जिसमें एक डॉक्टर एवं स्टाफ नर्सो को रखा जाय। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि वार्ड में भर्ती कोविड -19 मरीजो को मीनू (menu) के अनुसार समय से भोजन,नाश्ता उपलब्ध कराया जाय। जिसके लिए नगर निगम कमिश्रर आज ही भोजन उपलब्ध कराने वाले व्यवस्थापको से संपर्क कर उन्हें निर्देश दें।

यह भी पढ़ें… रतलाम- अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी, परिजनों ने किया हंगामा

बैठक के दौरान कलेक्टर के द्वारा एनटीपीसी, एनसीएल, जिला चिकित्सालय सहित नर्सिंग होम एवं सिंगरौली नर्सिंग होम के व्यवस्थापको से भर्ती मरीजो के संबंध में विधिवत जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। कलेक्टर मीना ने बताया कि ट्रामा सेंटर में अब 100 के जगह पर 150 बेड हो गए हैं। उन्होने उपस्थित सीएमएचओ को यह भी निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों की हमेशा अच्छे ढंग से मानिटरिंग होती रहे। जिन्हें होम आइसोलेशन किया गया है उनसे कोविड कमाण्ड प्रभारी जानकारियां लेते रहें एवं इस काम में लगी टीम उनका नियमित निर्धारित समयों पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते रहें।

यह भी पढ़ें… मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन

कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीना ने नेहरू अस्पताल व कल्याण मंडप जयंत आइसोलेशन वार्ड में पहुँच कर कोविड पॉज़िटिव भर्ती मरीज़ों से स्वास्थ की जानकारी लेते हुए दिये जाने वाले भोजन के गुणवत्ता कि जानकारी ली।  मीना NCL द्वारा कल्याण मंडप में की गई व्यवस्थाओं को देख कर संतुष्ट हुए और साफ़ सफ़ाई लगातार करने के नर्देश दिए।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews