MP में बड़ा रेल हादसा, आपस में भिड़ी 2 मालगाडियां, 3 लोको पायलेट की मौत

MP में बड़ा रेल हादसा, आपस में भिड़ी 2 मालगाडियां, 3 लोको पायलेट की मौत

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार।
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में आज रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया । यहां एनटीपीसी की कोयला मालगाड़ियां आपस में टकरा गई।हादसे में 3 लोको पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बैढ़न इलाके के रिहन्द नगर में एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी, जबकि दूसरी मालगाड़ी खाली लौट रही थी। दोनों की रफ्तार बहुत तेज थी।  हादसे में रेल इंजन समेत कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए है।रेलवे ने इस हादसे में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई है।गनियारी क्षेत्र की इस घटना में रेलवे अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच के पश्चात ही जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।बोगी से कोयला खाली कराने के बाद 2 क्रेन बोगी को हटा रही हैं। यह पहली बार है, जब इस ट्रैक पर ऐसा हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैढन कोतवाली थाना अंतर्गत गनियारी – शासन एनटीपीसी रेलवे लाइन पर आज सुबह उस समय बड़ी घटना घटित हो गई जब एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी और दूसरी मालगाड़ी कोयला खाली कर वापस आ रही थी जिससे दोनो ट्रेन एक ही रेलवे लाइन पर आने से आमने-सामने टकराई जिसमें तीन लोको पायलेट की मौके पर ही मौत हो गई ।टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेन के इंजन समेत कई डिब्बे और रेल पटरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए ।वही तीनों लोको पायलट राशिद अहमद, मनदीप कुमार, राम लक्षण बैश्य बुरी तरह से अंदर ही फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद इन तीनों को बाहर निकाला तब कर इनकी मौत हो चुकी थी।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है, माना जा रहा है कि करीब 12 घंटे से अधिक का समय लग सकता है।

सूचना मिलने के बाद मौके पर सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी पहुंची।मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी के साथ-साथ सीएसपी-देवेश कुमार, बैढ़न थाना टीआई – अरुण पाण्डेय, नवानगर टीआई- यूपी सिंह, विन्ध्यनगर थाना टीआई- राघवेन्द्र द्विवेदी, जयन्त चौकी प्रभारी- महेंद्र पटेल समेत मय फोर्स के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे ।टक्कर के बाद झटके से मालगाड़ी के डिब्बे आस-पास गिर गए। यह पहली बार है जब इस ट्रैक पर ऐसा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस रेलवे ट्रैक का उपयोग कोयला लाने-ले जाने वाली मालगाड़ियों के लिए ही होता है। इसमें बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है कि एक ही रेल ट्रैक पर दो मालगाड़ियों को कैसे जाने दिया गया।

मृतकों के नाम
रशीद अहमद उम्र 65 वर्ष निवासी- चुनार मिर्जापुर (उ.प्र.) लोको ड्राइवर
रामलक्ष्मन बैस पिता रामगोपाल उम्र 27 वर्ष निवासी- चरगोड़ा सिंगरौली
मनदीप कुमार प्रजापति उम्र 25 वर्ष रावटसगंज सोनभद्र (उ.प्र.) ।

मुआवजे का ऐलान
घटना स्थल पर एनटीपीसी के अधिकारी और सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार, सिंगरौली तहसीलदार- जीतेंद्र वर्मा, सीएसपी- देवेश कुमार, बैढन टीआई – अरुण पाण्डेय, विन्ध्यनगर टीआई – राघवेंद्र द्विवेदी ने मृतक के परिजनों व एनटीपीसी के अधिकारियों द्वारा बातचीत की गयीं और वही मृतक के परिजनो को 25 – 25 हजार रुपये अंतिम संस्कार हेतु तत्काल एनटीपीसी द्वारा दी जायेगी और साथ ही 10 से 15 दिन के अंदर सहायता राशि ₹1 लाख दी जायेगी और आगे मिलने वाले इंश्योरेंश वगैरह नियमानुसार एसडीएम सिंगरौली श्री पवार द्वारा बताया गया और साथ में दुर्घटना कैसे हुई घटना की जांच उच्च स्तरीय जाँच करवायी जायेगी ।

शिवराज ने ट्वीट कर शोक जताया
घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। शिवराज ने लिखा है कि सिंगरौली में दो मालगाड़ियों के आमने – सामने की टक्कर का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।


Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews