रात में सोते हुए मां-बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

रात में सोते हुए मां-बेटे की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

सिंगरौली, राघवेंद्र सिंह गहरवार। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मूढ़ी में अज्ञात हत्यारे ने सोए हुए मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। मां-बेटे की निर्मम हत्या से गांव में सनसनी फैल गयी है। वहीं सूचना मिलने पर सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह, एसडीओपी मोरवा राजीव पाठक, देवसर एसडीओपी व टी आई रावेंद्र द्विवेदी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

माड़ा टीआई द्विवेदी ने बताया कि ग्राम मूढ़ी निवासी रामबरन और उसकी मां फुलउ पर रात में सोते हुए अज्ञात हत्यारे ने धारदार हथियार से हमला किया जिसमें दोनों की मौत हो गई। टीआई के अनुसार हत्यारों ने हत्या की घटना को इतनी सफाई से अंजाम दिया कि घर के दूसरे कमरे में सोए हुए मृतक रामबरन के पिता व फूलउ के पति बालकरण बियार को इस घटना की भनक तक नहीं लग पाई। सुबह जब नींद खुली तब उठकर देखा तो मां-बेटे की रक्त रंजीत लाश बिस्तर पर पड़ी थी जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी सुबह 7 बजे परिजनों द्वारा माड़ा थाना को दी गई जिसके बाद माड़ा पुलिस टीम त्वरित घटनास्थल पहुंच विवेचना में जुट गयी। सिंगरौली एसपी ने मामले का जल्द खुलासा कर हत्यारो को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीण अंचल में इस दिल दहला देने वाली मां-बेटे की निर्मम हत्या मामले में सिंगरौली पुलिस कप्तान वीरेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे जहां स्वयं निरीक्षण कर घटनास्थल पर पहले से मौजूद एसडीओपी मोरवा राजीव पाठक व एसडीओपी देवसर सहित माड़ा आई रावेंद्र द्विवेदी को निर्देशित किया कि किसी भी सूरत में मां- पुत्र के हत्यारे बचने नहीं चाहिए।
इधर टी आई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि हत्यारो का सुराग मिल गया है,बहुत जल्द हत्यारे पुलिस अभिरक्षा में होंगे। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देश के बाद पुलिस टीम हरकत में आई और हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कवायद में जुट गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews