मोरवा थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग, 105 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

मोरवा थाना द्वारा सघन वाहन चेकिंग, 105 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार| थाना प्रभारी मोरवा मनीष त्रिपाठी द्वारा एसडीओपी नीरज नामदेव के मार्गदर्शन में आज अनियंत्रित चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्यवाही हेतु मोरवा थाना क्षेत्र के अलग-अलग भागों जिसमें शुक्ला मोड़,सीटीआई चौराहा,भूसा मोड,चटका चौराहा गोरबी चौकी चौराहा में वाहन चेकिंग लगाकर कुल 360 गाड़ियों को रुकवा कर चेक किया गया | जिसमें 105 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई जिसमें करीब ₹40000 जुर्माना वसूल किया गया जिसमें कोयला लोड वाहन सहित छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहन के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है तथा उन्हें हिदायत दी गई है कि यदि पुनः वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागज हेलमेट ओवरलोड के पाए जाते हैं तो सख्त कार्यवाही की जावेगी |

इसी प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर एक टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों से 5 लोगों को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गई | जिसमें सोनमती साकेत निवासी झुमरिया टोला, जयकरण सिंह निवासी बसनार, संजू साकेत निवासी पंजरेह, मान्या देवी निवासी चीताही बाबई केवट निवासी चीताही को पकड़ कर उनसे करीब 40 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त की गई|

उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार,सरनाम सिंह,शीतला यादव,प्रधान आरक्षक राजवर्धन सिंह परिहार, डी,एन सिंह गहरवार,जयराम गुप्ताअजय पांडे,अजीत सिंह अरविंद चतुर्वेदी,नीरज सिंह आरक्षक संजय सिंह परिहार, राहुल सिंह,विष्णु रावत,राजन बागरी,सुबोध सिंह,महिला आरक्षक शशिवाला सिंह,ज्यांजली दुबे सहित गोरबी चौकी का स्टाफ शामिल था|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews