Singrauli News: बारात वापस लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 3 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल

Singrauli News: बारात वापस लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 3 लोगों की हुई मौत, कई लोग घायल

Singrauli News: सिंगरौली जिले से एक बार फिर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। आपको बता दे कि लंघाडोल से नवजीवन बिहार बारात वापस लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई लोग घायल हैं। बस के आगे का हिस्सा पूरी तरीके से खराब हो चुका है। दुर्घटना की खबर मिलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इन लोगों की गई जान

दरअसल, बस बारात लेकर वापस आ रही थी। जिसमें कई लोग सवार थे। लेकिन अचानक बस का बैलेंस बिगड़ा और वो पेड़ से टकरा गई। इस दौरान तीन लोग की मौत हो गई है। जिनके नाम मानिक राम बियार (नवजीवन बिहार सेक्टर नंबर 04), भाईलाल बियार (बरगवां) और अमरकेश बिंद (नवजीवन बिहार सेक्टर नम्बर 04) है। वही कई लोग घायल है जिनका उपचार ट्रामा सेंटर में जारी है।

बचाव कार्य में लगा प्रशासन

प्रशासन मौके पर पहुँच कर बचाव कार्य में जुटी हुई है। कई लोगो को अस्पताल उपचार के लिए माड़ा थाना प्रभारी के द्वारा 108 की मदद से भेजवाया गया। माड़ा थाना प्रभारी कपूर त्रिपाठी और उनकी टीम के द्वारा लगातार बचाव कार्य किया जा रहा है।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews