सिंगरौली: कलेक्टर की पहल के बाद जिले में दिखा सोशल डिस्टेंसिंग का असर

सिंगरौली: कलेक्टर की पहल के बाद जिले में दिखा सोशल डिस्टेंसिंग का असर

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

घातक बीमारी कोरोना वायरस के कहर से देश के नागरिकों को बचाने और इसे फैलने से रोकने के लिए 22 मार्च को रात 12 बजे से 21 दिन के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा लॉक डाउन घोषित कर दिया गया, ताकि इस घातक बीमारी का प्रकोप एक से दूसरे के जरिये फैलने न पाए वही स्वच्छता और सावधानी बरतने की बात भी कही गई। मुख पर मास्क लगाने सेनेटाइजर या साबुन से हाथ धोने और एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखे, अनावश्यक घरों से बाहर न निकले, वही लॉक डाउन के तरह केवल रोजाना जरूरत वाली दुकान जैसे कि किराना दुकान, सब्जी दुकान, दुग्ध और मेडिकल एक निर्धारित समय तक खुले रहेंगे लेकिन इन दुकानों पर लोगो का भीड़ का जमावड़ा न लगने पाए उसके लिए जिले का नेतृत्व कर रहे जिला कलेक्टर के.वी.एस चौधरी के द्वारा इन दुकानों को निर्देशित कर दुकान के बाहर एक – एक मीटर की दूरी बार सफेद गोले बनाकर सोशल डिस्टेंसिंग की पहल करने की बात कही गई। जिसका असर आज किराना, मेडिकल स्टोर के दुकानों पर देखने को मिला सोशल डिस्टेंस की पहल सबसे पहले बुरहानपुर के मेडिकल स्टोर से सुरु की गई थी अब हर जिला इसका पहल कर रहा है।

पसरा रहा सन्नाटा, सुन सान सड़के

लगातार सिंगरौली जिले में धारा 144 व लॉक डाउन का असर देखने को मिल रहा है। जिले के कलेक्टर द्वारा लगातार सिंगरौली जिले कर हर पहलू पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। वही सिंगरौली पुलिस में जिले में हर जगह गस्त करते देखी जा रही वही हर गली और चौराहे पर पुलिस के जवान खड़े दिखाई दिए वही जनता के द्वारा भी घरों से बाहर न निकलकर लॉक डाउन का समर्थन करते नजर आए लोग अपने अपने घरों में भी रह रहे हैं।

गर्व है हमे पुलिस के जवानो व स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मियो पर – वी.पी.सिंह “राजा बाबा”

मध्यप्रदेश खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष वी.पी.सिंह राजा बाबा ने कहा कि हमे गर्व है सिंगरौली जिले के जिला प्रशासन, पुलिस के जवानों और स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मियों पर जो दिन रात देश और जिले की जनता की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर अपनी जान हथेली पर लेकर आम जनता की रक्षा के लिए 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं। आगे उन्होंने कहा कि जब लोग इस घातक बीमारी का नाम सुनकर घरों में रह रहे हैं यैसे में अपनी जान की परवाह किये, बिना पुलिस जवान,स्वास्थ्य विभाग व सफाई कर्मी ड्यूटी कर रहे हैं। मुश्किल की इस घड़ी में आज पूरा देश एक साथ खड़ा है इसे ही कहते हैं एकता और अखंडता का परिचायक।

पुलिस के इस थाना प्रभारी ने किया कुछ यैसा की हर जगह हो रही हैं चर्चा

सिंगरौली जिले में सिंघम के नाम से मशहूर कई थानों में अपनी सेवाएं दे चुके बरगवां थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी के इस फैसले से हर जगह उनकी चर्चाये हो रही है। उनके इस फैसले पर लोगो उन्हें धन्यवाद कह रहे हैं आपको बता दे कि लॉक डाउन का असर दिहाड़ी मजदूरी करने वाले मजदूरों,मंदिर मस्जिद के बाहर बैठकर भीख मांगने वाले,घुमक्कड़ जातियां जो रोजाना घूम घूम कर अपनी जीविका चलाते है। उन्हें पेट की भूख सताने लगी है जैसे ही इसकी सूचना सोशल मीडिया से बरगवां थाना प्रभारी को मिली वो अपनी पुलिस टीम व कुछ समाजसेवी के द्वारा मिलकर खाना बनवाकर पैक कर जरूरत मंद लोगो तक पहुंचा रहें है। ताकि कोई भी भूखा न रहे उनके इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews