सिंगरौली: अवैध रेत खनन पकड़ने गए खनिज अमले पर दबंगों ने किया हमला, 4 लोग घायल

सिंगरौली: अवैध रेत खनन पकड़ने गए खनिज अमले पर दबंगों ने किया हमला, 4 लोग घायल

सिंगरौली।राघवेन्द्र सिंह गहरवार।

सिंगरौली जिले में अवैध रेत खनन पकड़ने गए अमले के ऊपर देर रात राड तथा टांगी से हमला हो गया है। इसमें माइनिंग इंस्पेक्टर कपिल मुनि शुक्ला सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनमें जिनका उपचार सिंगरौली जिले के ट्रामा सेंटर में भर्ती कर कर कराया जा रहा है।

आपको बता देंगे सिंगरौली जिले के बरगवां थाना अंतर्गत राजा सरई के पास की पूरी घटना है। जहां देर रात खनिज विभाग को सूचना मिलेगी कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से नदी से रेत निकासी करके परिवहन किया जा रहा है। जब मौके स्थल पर खनिज विभाग का पूरा अमला पहुंचा तो वहां पर लाठी-डंडे राड से लैस करीब आधा दर्जन लोग खनिज विभाग के ऊपर हमला कर दिया। इस पूरे घटना में जिला खनिज अधिकारी के बोलेरो वाहन को भी क्षति पहुंची है तो वही माइनिंग इंस्पेक्टर कपिल मुनि शुक्ला सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन का इलाज ट्रामा सेंटर में कराया जा रहा है फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर कार्यवाही की बात कही जा रही है।

आपको बता दें कि सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र बरगवां थाना क्षेत्र एवं सरई थाना इलाकों में अवैध रेत का कारोबार लंबे समय से चल रहा है। इस रेत खनन को रोकने के लिए कभी भी पुलिस रुचि नहीं दिखाती है। हालांकि वही माइनिंग विभाग के अधिकारी को कहना है कि आरोपियों को पकड़कर उनकी कॉल डिटेल निकाली जाए। ताकि इसमें जो भी लोग सन लिप्त हो उन पर कार्रवाई की जा सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews