
Singrauli News : हरदा पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका होने से काफी धन-जन की हानि हुई है। बता दें कि अब उसी घटना को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जिलो में संचालित विस्फोटक सामग्री का भण्डारण, परिवहन एवं लायसेंस रिनूवल आदि कि चेकिंग व भौतिक सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए।
इन 2 कंपनियों को किया गया सील
इसी के तहत में सिंगरौली जिले में जिला कलेक्टर अरुण कुमार परमार, उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी द्वारा मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जिले में स्थित पटाखा फैक्ट्ररियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नवभारत फ्यूज कंपनी लिमिटेड और स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी में अनियमितता पाया गया। जिस कारण तत्काल प्रभाव से दोनों कंपनियों को सील कर दिया गया है।
ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान डिप्टी कमिश्नर सत्यम मिश्रा, सृजन वर्मा, SDM, पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, थाना प्रभारी बैढ़न एवं जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है। जिन्होंने पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा विस्फोटक सामग्रियों के भंडारों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कार्रवाई की जा रही है।
सिंगरौली, राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

