सिंगरौली जिले में अतिक्रमणकारियों ने चौकी प्रभारी सहित एनसीएल सुरक्षा गार्डों पर किया जानलेवा हमला

सिंगरौली जिले में अतिक्रमणकारियों ने चौकी प्रभारी सहित एनसीएल सुरक्षा गार्डों पर किया जानलेवा हमला

सिंगरौली,राघवेन्द्र सिंह गहरवार। सिंगरौली (singrauli) जिले के जयंत वार्ड क्रमांक 20 में अतिक्रमण हटाने गए पुलिसकर्मियों सहित एनसीएल के सुरक्षा गार्डों पर कुछ उपद्रवी तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया है। जिसमें जयंत चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया व एनसीएल सुरक्षा गार्डों सहित 6 लोग घायल हो गए हैं।फिलहाल हमला करने वाले आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े…Video : ‘कुत्तों से सावधान’ इबारत के पीछे था कुछ और हाल, देखिये वीडियो

[dgv_vimeo_video id=”729170128″]

बता दें कि पूरा मामला अवैध निर्माण से जुड़ा हुआ है, जहां वार्ड क्रमांक 20 में अतिक्रमण कुछ लोग किए थे, इसकी जानकारी सुरक्षा एजेंसी एवं जयंत पुलिस चौकी को लगी। दोनों टीम मौके पर गई, उसी दौरान हमलावर व उपद्रवी तत्वों ने पुलिस सहित पांच अन्य लोगों के ऊपर हमला कर दिया, जिससे पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई हैं, फिलहाल हमला करने वाले आरोपी मौके से सभी फरार हैं।

[dgv_vimeo_video id=”729170296″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews