सिंगरौली: जानिये किन चीज़ों पर मिली छूट और क्या रहेगा प्रतिबंधित

सिंगरौली: जानिये किन चीज़ों पर मिली छूट और क्या रहेगा प्रतिबंधित

सिंगरौली/राघवेंद्र सिंह गहरवार

शासन द्वारा जारी गाइडलाइन एवं जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक मंगलवार 19 मई 2020 को आयोजित की गई। जिला कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने विधायकगण सिंगरौली, चितरंगी तथा देवसर की उपस्थिति में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के बाद बताया कि सिंगरौली जिले में लॉक डाउन 4 में किन चीजों में छूट तथा कौन सी चीजों में प्रतिबंधित रहेगा

(1) जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित समस्त रजिस्टर्ड दुकाने सप्ताह में 5 दिन सुबह 9 से साम 5 बजे तक खुलेंगी ।

(2) मंगलवार और शुक्रवार को बाजार बंद रहेगा ।

(3) सैलून, स्पा, ब्यूटी पार्लर,पान गुटखा दुकाने, रेस्टोरेंट होटल, लाज,जिम बंद रहेंगे

(4) स्कूल, कालेज, शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

(5) सभी शासकीय तथा निजी निर्माण कार्य प्रारंभ किए जा सकेंगे

वही जिला कलेक्टर के.वी.एस चौधरी ने कहा कि सभी प्रतिष्ठानों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सेनेटाइजर का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और शासन की गाइडलाइन एवं पूर्व आदेश का पालन करना होगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews