सिंगरौली: रक्तदान शिविर में कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने किया रक्तदान

सिंगरौली: रक्तदान शिविर में कलेक्टर सहित कई अधिकारियों ने किया रक्तदान

सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

कोरोना वायरस महामारी के दौरान कलेक्टर केवीएस चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के  लोगो की समस्याओ के निदान हेतु निरंतर जन उपयोगी कार्य किये जा रहे है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को नगर पालिका निगम सिंगरौली के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन रेडक्रास सोसायटी तथा नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसका उदघाटन कलेक्टर केवीएस चौधरी ने किया और उन्होने यहां रक्तदान भी किया। शिविर के आयोजन में निगम आयुक्त शिवेन्द्र सिंह तथा रेडक्रास सोसायटी के राजमोहन श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा। शिविर में कलेक्टर ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करने से किसी भी व्यक्ति की जिन्दगी को बचाया जा सकता है। एक स्वस्थ शरीर के इंसान में लगभग 10 यूनिट रक्त होता है, जिसमें वह 1 यूनिट रक्त बिना किसी परेशानी के दान कर सकता है। लेकिन जागरूकता की कमी की वजह से व्यक्ति रक्तदान करने से डरता या हिचकिचता है।

कलेक्टर ने कहा कि हम सभी को इस बारे में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए उन्हे प्रेरित करना चाहिये। उन्होने कहा कि एक स्वास्थ्य शरीर वाले इंसान के द्वारा किये गये रक्तदान से कम से कम तीन व्यक्तियों के जीवन को बचाया जा सकता है। कलेक्टर ने महामारी के दौरान ब्लड बैकों में रक्त की कमी  को पूर्ण करने लिए अधिक से अधिक लोगो से रक्तदान करने की अपील की।

शिविर मे रक्तदान करने के बाद 29 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्तदान शिविर में सहायक कलेक्टर संघप्रिय, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, नगर निगम के सहायक यंत्री आर.के जैन, रत्नाकर गजभिये, संतोष पाण्डेय, रणबहादुर सिंह,प्रवीण गोस्वामी, सहित भूपेन्द्र गर्ग, अतुलमिश्रा, जमुना सोनी, दीपिका के द्वारा रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन मे नगर निगम उपायुक्त आर.पी वैश्य, कार्यपालन यंत्री व्ही.पी. उपाध्याय, रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारी मनोज प्रताप सिंह, संजय प्रताप सिंह, डा. डी.डी. मिश्रा, डा. डी.के मिश्रा, महेन्द्र प्रताप सिंह, ललित श्रीवास्तव, डा. आर.डी. द्विवेदी, ओपीएन सिन्हा, आर.डी. पाण्डेय,राजाराम केशरी, विवेक त्रिपाठी, अरविंदर विश्वकर्मा, हरिशंकर गुप्ता, अशीष शाह, आराधना रामकली, रावेन्द्र सिंह की सार्थक भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews