MP के SDM के IPS बेटे हर्षवर्धन की सड़क दुर्घटना में मौत, पहली पोस्टिंग पर जॉइनिंग देने जा रहे थे

सीएम सिद्धारमैया ने X पर लिखा यह बहुत दुखद है कि जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे तब ऐसी दुर्घटना हुई है। जब वर्षों की मेहनत रंग ला रही थी तो ऐसा नहीं होना चाहिए था।
IPS Harsh Vardhan dies in road accident

IPS Harsh Vardhan dies in road accident: मध्य प्रदेश के निवासी भारतीय पुलिस सेवा के कर्नाटक कैडर 2023 के पुलिस अधिकारी हर्षवर्धन की कर्नाटक के हासन जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, वे प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पहली पोस्टिंग पर जॉइनिंग देने जा रहे थे, दुर्घटना गाड़ी का टायर फटने से उसके अनियंत्रित होकर एक मकान और पेड़ से टकरा से हुई बताई जा रही है, दुर्घटना में ड्राइवर की हालत को भी चोट है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, IPS हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह सिंगरौली देवसर में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं।

जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन सिंह होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ज्वाइन करने जा रहे थे, कर्नाटक पुलिस के मुताबिक हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को भी चोट आई है उसकी हालत भी गंभीर है। पुलिस ने बताया कि आईपीएस हर्षवर्धन सिंह ने कुछ समय पहले ही में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी (KPA) में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था।

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने दुःख जताया 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने IPS हर्षवर्धन की मौत पर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने X पर लिखा – हासन-मैसूर राजमार्ग की किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे तब ऐसी दुर्घटना हुई है। जब वर्षों की मेहनत रंग ला रही थी तो ऐसा नहीं होना चाहिए था। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले। मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।“

MP के सीएम डॉ मोहन यादव ने जताई संवेदनाएं

सीएम डॉ मोहन यदव ने X पर लिखा-  मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के IPS हर्षवर्धन  का “कर्नाटक पुलिस अकादमी” से प्रशिक्षण समाप्त कर हसन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग के लिए लौटते समय सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का समाचार अत्यंत ही दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय पुलिस सेवा के एक युवा अफसर का इस तरह चले जाना निश्चित ही राष्ट्र के लिए क्षति है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को मोक्ष व शांति प्रदान करें।

सिंगरौली से राघवेन्द्र गहरवार की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews