Hindi News

छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी सेप्टिक टैंक में मिले शव, बदबू आने पर दी गई थी पुलिस को जानकारी

Published:
सिंगरौली में स्थित एक मकान के सेप्टिक टैंक में 4 शवों को बरामद किया गया है। जांच जारी है। दो शवों की पहचान हो चुकी है। मकान मालिक लापता है।
छत्तीसगढ़ की तरह मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भी सेप्टिक टैंक में मिले शव, बदबू आने पर दी गई थी पुलिस को जानकारी

Singrauli News: सिंगरौली थाना क्षेत्र के बरगवां में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। सेप्टिक टैंक में चार लोगों की लाश बरामद की गई है। इस खबर के कारण आसपास के इलाके में सनसनी मच चुकी है। हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हिंडाल्को 3 नम्बर गेट समीप बड़ोखर ग्राम अंतर्गत हरि प्रसाद प्रजापति निवासी जयंत के मकान के सेप्टिक टैंक में बदबू आने की शियकत स्थानीय लोगों ने पुलिस से की थी। निरीक्षक शिव पूजन मिश्रा अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान क्षत-विक्षत हालत में 4 शवों को बरामद किया गया। फिर शवों को निकाला गया।

दो शवों की पहचान अभी भी अज्ञात (Singrauli Murder Case)

जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। चार में दो शवों की पहचान की गई है। उन्हें बरगवां का निवासी बताया जा रहा है। बाकी की पहचान अज्ञात है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला, SP मनीष खत्री, ASP शिवकुमार वर्मा, SDOP मोरवा के.के.पाण्डेय पहुँचे।

मकान मालिक लापता (MP News)

रिपोर्ट के मुताबिक यह मकान हरि प्रसाद प्रजापति का है। लेकिन वह यहाँ नहीं रहते। 1 जनवरी को उनका 30 वर्षीय बेटा सुरेश प्रजापति कुछ लोगों के साथ पार्टी कर रहा था। स्थानीय लोगों ने अगली सुबह भी उसे घर पर देखा था। अब पिता और पुत्र दोनों को लापता बताया जा रहा है।

सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews