Singrauli News: कोयला वाहन से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत, प्रशासन पर उठे सवाल, जानें पूरा मामला

MP News, accident

Singrauli News: माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजमिलान चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास अमीलिया रोड पर अडाणी पॉवर प्लांट बंधौरा के खड़े कोयला वाहन से टकराकर बीती रात 2 बजे एक बाइक सवार की मौत हो गयी। जबकि एक अन्य बाइक सवार घायल बताया जा रहा है। घायल का इलाज सिंगरौली हास्पिटल में किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक बाइक चालक उदित नारायण साकेत पिता बृहस्पति साकेत उम्र 35 वर्ष ग्राम सखौहां साथी के साथ सखौहा अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रजमिलान चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास बीती रात अडाणी पावर बंधौरा की खड़ी कोयला गाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों और  ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उचित मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर दिन भर हंगामा किया।

नौकरी और मुआवजे के बाद हंगामा बंद

मौके पर पहुंची प्रशासन तथा पुलिस की टीम ने शाम चार बजे जाम को समझौते के बाद समाप्त करवाया। मृतक की पत्नी जिसका नाम प्रमिला साकेत है और उसके 3 पुत्र हैं। मृतक की पत्नी को 200000 का चेक जिला प्रशासन की ओर से दिया गया है। वही 200000 का चेक अडानी पावर प्लांट के द्वारा दिया जाएगा। ऐसा माड़ा तहसीलदार शारदा प्रसाद प्रजापति ने लिखित में परिजनों को दिया है। इसके साथ ही चार लाख रूपये संबल योजना के तहत दिया जायेगाऔर  मृतक की पत्नी को अडाणी पावर में नौकरी भी दी जाएगी।

दुर्घटना के बाद हंगामे को काबू में करता पुलिस प्रशासन

ग्रामीणों ने कहा

ग्रामीणों का कहना है कि अडाणी पावर प्लांट में कोयला परिवहन कर रहे वाहन को रोककर रात में कोयले की अवैध बिक्री गाड़ी खड़ी कर के हो रही थी। कोयला वाहन में किसी प्रकार की सांकेतिक लाइट नहीं थी। जिसे उदित नारायण साकेत रजमिलान की ओर से अपने साथी के साथ आ रहा था और पीछे गाड़ी में टक्कर मारा। जिससे उदित नारायण की मौके पर मौत हो गई और उसके साथी का इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से सिंगरौली हॉस्पिटल मेंं इलाज चल रहा है। घटना स्थल पर शारदा प्रसाद प्रजापति तहसीलदार, नागेंद्र प्रताप सिंह टीआई, पारसनाथ प्रजापति जनपद सदस्य, दिलीप शाह सरपंच, राजू शाह,अरविंद कुमार जायसवाल, रोहित कुमार शाह एवं मृतक के परिजन उपस्थित रहे।

कंपनी के कोयला वाहनों से आय दिन हो रही दुर्घटना

यह कोई पहली घटना नही है। अक्सर इस तरह की घटना सिंगरौली जिले में घटित होना आम बात हो गई है और दुर्घटना के बाद मौत का 50000 रुपये से लेकर 400000 रुपये तक मे सौदे का खेल चलता है। आखिरी में सड़क दुर्घटना में जान गवा चुके परिजनों पर दबाब बनाकर मामला रफा दफा हो जाता है। लोगों का कहना है कि कोयला वाहनों व कंपनी की सुरक्षा का जिम्मा यहाँ के शासन-प्रशासन जो ले रखा है। कोयला वाहनों की रफ्तार तेज होती है। जिससे सड़क पर चल रहे छोटे वाहन वालो को ये कोयला वाहन कीड़े-मकौड़े की तरह रौंद कर चले जाते हैं।

प्रशासन पर भी उठ रहे सवाल

अगर जिले में सड़क दुर्घटना की बात की जाए तो जिला प्रशासन सहित संबंधित विभाग भी दुर्घटना का जिम्मेदार बताया जाता है। ग्रामीणों के मुताबिक परसौना रजमिलान मार्ग की गड्ढों सहित सकरी सड़क यहां की दास्तां बयां कर रही है। सकरी सड़क को लेकर अडाणी कंपनी के द्वारा जिला प्रशासन सहित यातायात, उपखण्ड अधिकारी सहित तहसीलदार तक लिखित में आवदेन देकर सड़क चौड़ी करण कराए जाने के लिए अपनी सहमति देते हुए जिला प्रशासन से मदद की मांग की थी। अडाणी कंपनी ने सीएसआर फंड से सड़क सौंदर्यीकरण कराने की बात कही थी। लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई पहल नही की गई।
सिंगरौली से राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews